फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Weather Hot, today Possibility of Rain

Srinagar News: आज व कल छाए रहेंगे बादल, गर्मी से नही मिल रही राहत

विज्ञापन
Srinagar, Weather Hot, today Possibility of Rain
​खिली धूप के बीच श्रीनगर की डल झील का हवाई दृश्य। संवाद
- श्रीनगर में दर्ज किया गया 20.2 डिग्री तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में गर्मी का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी में अधिकतम तापमान 10 डिग्री तक अधिक चल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 27-28 फरवरी को थोड़े से बादल छाए रहेंगे।
28 की रात तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। 1-3 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 4-7 मार्च को हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

वीरवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 9.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है।


मौसम ठीक रहने पर आज से खुलेगा मुगल रोड
शोपियां। जिला प्रशासन शोपियां ने मुगल रोड को वाहनों की आवाजाही के लिए खोलने का आदेश जारी कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट शोपियां शिशिर गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार शोपियां से पीर की गली तक राष्ट्रीय मुगल रोड पर शुक्रवार से यातायात बहाल किया जाएगा। आदेश में कहा गया है कि वाहनों की आवाजाही मौसमी हालात, परिस्थितियों के अधीन रहेगी। ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करना जरूरी होगा। प्रशासन ने 52 आरसीसी (जीआरईएफ) और बीआरओ को निर्देश दिया है कि भूस्खलन या पत्थर गिरने जैसी मुश्किल हालात से निपटने के लिए मशीनरी और कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed