फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar Weather Hot

Srinagar News: दिन के तापमान में बढ़ोतरी, आज बारिश के बाद राहत की उम्मीद

विज्ञापन
Srinagar Weather Hot
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी में रविवार को तेज धूप ने दिन का तापमान बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार 11 मई को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन कुछ जगहों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारों का छोटा दौर आ सकता है।
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 7.1 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 7.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 11 मई को कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। लगातार बारिश होने की उम्मीद नहीं है। दिन के ज़्यादातर समय मौसम सूखा रह सकता है। 12 मई को बारिश के छोटे और व्यापक दौर की संभावना है जिसकी सबसे ज्यादा संभावना 11 मई की देर रात से 12 मई की सुबह के शुरुआती घंटों के बीच है। अगर दिन की शुरुआत धूप वाले मौसम से भी हो, तब भी बगीचों में स्प्रे करने की सलाह नहीं दी जाती है।


13 मई को शुरुआत में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है। देर दोपहर या शाम के समय कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। 14 - 17 मई को मौसम ज़्यादातर सूखा रहेगा। देर दोपहर या शाम के समय कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 17-24 मई को मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed