{"_id":"6a3edf687ee3b6c2c1000f11","slug":"srinagar-two-vehicles-impound-drug-smuggling-srinagar-news-c-264-1-udh1007-112787-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नशा तस्करी के आरोपी के दो वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नशा तस्करी के आरोपी के दो वाहन जब्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। पुलिस ने नशा तस्करी के एक आरोपी के दो वाहन जब्त किए हैं। पुलिस ने कुंजर के चेचिलोरा निवासी जियाकत रमजान डार की एक मोटरसाइकिल और एक एक्सेंट कार जब्त की है।
थाना कुंजर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। पुलिस की जांच में पता चला कि ये वाहन नशे के अवैध धंधे से जुड़े थे। जब्ती की कार्रवाई कानूनी प्रावधानों के तहत पूरी की गई। पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई नशा तस्करी को बढ़ावा देने वाले ढांचे को तोड़ने की प्रतिबद्धता दिखाती है। पुलिस नशे के अपराध से अर्जित संपत्ति पर कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी।