फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Two Days Fair, Hajrat Kiyanavi, Kangan, Gandherbal

Srinagar News: कंगन में हजरत कियानवी का दो दिवसीय उर्स शुरू

विज्ञापन
Srinagar, Two Days Fair, Hajrat Kiyanavi, Kangan, Gandherbal
गांदरबल के कंगन के बाबा नगरी वांगथ में हजरत मियां निजामुद्दीन कियानवी की दरगाह। संवाद
- रात भर चलेगी शब-ख्वानी और कुरान की तिलावत, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गांदरबल। कंगन के बाबा नगरी वांगथ में रविवार से हजरत मियां निजामुद्दीन कियानवी का 130वां सालाना उर्स मनाया जा रहा है। इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उर्स रविवार शाम को शुरू हो गया।

सज्जादा नशीन मियां अल्ताफ अहमद ने बताया कि सालाना उर्स की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और श्रद्धालुओं के लिए ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


सांसद मियां अल्ताफ ने कहा कि उर्स की शुरुआत रविवार शाम को होगी और 8 जून को एक विशेष दुआ-ए-मजलिस के साथ इसका समापन होगा। रात भर चलने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम में ''''शब-ख्वानी'''', पवित्र कुरान की तिलावत, ''''खिदमत'''', याद-ए-इलाही की महफिलें और इस्लामी विद्वानों द्वारा प्रवचन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, श्रद्धालु गहरी आस्था के साथ इस पवित्र स्थल पर आते हैं। उनकी सेवा करना हमारी जिम्मेदारी है और हम जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों तथा क्षेत्र के बाहर से आने वाले सभी लोगों का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।


इस सालाना उर्स में जम्मू-कश्मीर और देश के अन्य हिस्सों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। इस आयोजन में कुरान की तिलावत, धार्मिक प्रवचन, सामूहिक प्रार्थना और हजरत मियां निजामुद्दीन कियानवी की शिक्षाओं व आध्यात्मिक विरासत को याद किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed