{"_id":"6a529f25e0991bb58802276d","slug":"srinagar-two-arrested-drug-seized-kulgam-srinagar-news-c-10-1-agr1010-958557-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: 13.8 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, कार जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: 13.8 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार, कार जब्त
विज्ञापन
कुलगाम। पुलिस ने नशा तस्करी के दो आरोपियाें को शनिवार को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 13.8 ग्राम हेरोइन, एक डिजिटल वजन मशीन और सिल्वर फॉइल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार थाना काजीगुंड के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वानपोरा पुल के पास नाका लगाया था। जांच के दौरान कार को रोका गया जिसमें दो लोग सवार थे। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनसे हेरोइन बरामद की। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। अपराध में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों तौसीफ अहमद खान और जहीन फैयाज भट दोनों निवासी बटमालू, श्रीनगर के खिलाफ थाना काजीगुंड में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद