फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Tourist Reached, Gurej Valley, Bandipora

Srinagar News: भीषण गर्मी में पर्यटकों के लिए आकर्षण बनी खूबसूरत गुरेज घाटी

विज्ञापन
Srinagar, Tourist Reached, Gurej Valley, Bandipora
बांदीपोरा में मौसम का लुत्फ लेते पर्यटक। संवाद
- एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शुरू हुई जिपलाइन सुविधा
विज्ञापन



अमृतपाल सिंह बाली
श्रीनगर। देश के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच कश्मीर घूमने आ रहे पर्यटकों के लिए उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में स्थित और एलओसी से सटी खूबसूरत गुरेज घाटी इन दिनों आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां के ठंडे मौसम, चारों तरफ फैली हरियाली और दिलकश नजारों के चलते भारी संख्या में पर्यटक गुरेज पहुंच रहे हैं।
गुरेज घाटी के रास्ते में पड़ने वाले मशहूर रजधान पास पर सैलानी रुककर बर्फ का जमकर आनंद ले रहे हैं और इस सुहावने मौसम का लुत्फ उठा रहे हैं। इस बीच पर्यटन क्षेत्र से जुड़े हितधारकों, होटल व्यवसायियों और स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि इस सीजन में पर्यटकों की अभी तक अच्छी-खासी तादाद देखने को मिल रही है, जिससे घाटी में व्यापार और रोजगार के नए अवसर बढ़े हैं और उनका काम-काज बहुत अच्छा चल रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय होटल मालिक एजाज मलिक ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से पर्यटक पारंपरिक गंतव्यों को छोड़ ऑफ बीट लोकेशनों की ओर जाना पसंद करते हैं जिसमें से गुरेज घाटी एक है। अभी तक अच्छी बुकिंग चल रही है और स्थानीय लोगों को अच्छा रोजगार मिल रहा है। इस बीच पर्यटक भी यहां के मौसम का और नजारों ला लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली से आए वैभव ने कहा कि वे अपने परिवार के साथ तीन दिन तक गुरेज में रहे जहां उन्हें काफी मजा आया। उन्होंने बताया कि दिल्ली की गर्मी से एक दम विपरीत था यहां का अनुभव। इतना ही नहीं राजदान पास पर जब रुके थे तो हल्की बर्फबारी भी हुई। कभी सोचा नहीं था कि जून में ऐसे दृश्य देखने को मिलेंगे। महिला पर्यटक आरुशी ने कहा कि कश्मीर सही में धरती पर स्वर्ग है और यहां का मौसम ऐसा है कि वापिस गर्मी में जाने का मन नहीं कर रहा है। एक बार कश्मीर घूमने जरूर आना चाहिए।
इस बीच गुरेज घाटी में हाल के वर्षों में पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब यहां एडवेंचर टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरेज घाटी के मरकूट इलाके में पहली बार एक आधुनिक जिपलाइन सुविधा की शुरुआत की गई है जो पर्यटकों के लिए रोमांच का एक नया जरिया बन गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट की स्थापना स्थानीय निवासी वहीद अहमद की ओर से की गई है और यह गुरेज घाटी की पहली ऐसी जिपलाइन सुविधा है। इससे पहले जिपलाइन जैसी साहसिक गतिविधियां पहलगाम और सोनमर्ग जैसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर ही उपलब्ध थीं, लेकिन अब गुरेज में इसके शुरू होने से पर्यटन कारोबारियों का मानना है कि यहां आने वाले सैलानियों को एक नया और अनूठा अनुभव मिलेगा, जिससे घाटी में पर्यटन को और अधिक मजबूती मिलेगी।

प्रोजेक्ट के संचालक वहीद अहमद ने सुरक्षा पर जोर देते हुए बताया कि जिपलाइन का आनंद लेने वाले सभी पर्यटकों के लिए प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों और निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा। राइडर्स की सुरक्षा के लिए हेलमेट और हार्नेस सहित सभी अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं ताकि रोमांच के साथ-साथ पर्यटकों की सुरक्षा भी पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed