{"_id":"6ae8e864134ef2e62e0e029d","slug":"srinagar-tourism-520-lakh-tourist-reached-loc-areas-gurej-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1054329-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: इस साल अब तक 5.20 लाख से अधिक पर्यटक एलओसी वाले क्षेत्रों में पहुंचे, गुरेज सबसे लोकप्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: इस साल अब तक 5.20 लाख से अधिक पर्यटक एलओसी वाले क्षेत्रों में पहुंचे, गुरेज सबसे लोकप्रिय
विज्ञापन
- केरन, उड़ी, तंगधार, मच्छिल और टीटवाल में भी दर्ज की गई पर्यटकों की बढ़ती संख्या
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में इस साल अब तक 5.20 लाख से अधिक स्थानीय और गैर-स्थानीय पर्यटकों ने उत्तरी कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, बांदीपोरा जिले का गुरेज इलाका 1.50 लाख पर्यटकों के साथ सबसे लोकप्रिय गंतव्य बनकर उभरा है।
सूची में कुपवाड़ा का केरन 1.20 लाख पर्यटकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि उड़ी में 90,000 पर्यटकों का आगमन दर्ज किया गया। इसके अलावा लोलाब में 65,000, तंगधार में 40,000, मच्छिल में 30,000 और टीटवाल में लगभग 25,000 पर्यटक पहुंचे। खूबसूरत वादियों, पारंपरिक संस्कृति और सुरक्षा स्थिति में आए सुधार के कारण हाल के वर्षों में इन सीमावर्ती इलाकों में पर्यटकों की आवाजाही तेजी से बढ़ी है।
फरवरी 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते के बाद से इन क्षेत्रों में व्यापक बदलाव आया है जो निवासी पहले सीमा पार से होने वाली गोलाबारी के कारण अपने घर छोड़ने को मजबूर थे, वे अब पर्यटकों के लिए होमस्टे और अन्य पर्यटन व्यवसाय चला रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गोलाबारी थमने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को नया जीवन मिला है।
विज्ञापन
गुरेज निवासी एजाज अहमद ने क्षेत्र में पर्यटन बढ़ाने का श्रेय प्रशासन, सेना और स्थानीय लोगों को दिया। उन्होंने बढ़ती पर्यटन गतिविधियों को देखते हुए गुरेज के लिए एक अलग विकास प्राधिकरण बनाने की मांग भी की। वहीं केरन के होमस्टे मालिक नसीम अहमद ने कहा कि स्थानीय संस्कृति और सरल जीवनशैली पर्यटकों को आकर्षित कर रही है लेकिन स्थानीय परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए और अधिक सरकारी सहायता की जरूरत है।
तंगधार के निवासी बिलाल ने बताया कि पहले गोलाबारी के कारण बंकरों में दिन बिताने पड़ते थे और शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रम आयोजित करना असंभव था लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। विकास कार्यों के तहत इस साल गुरेज को पहली बार बिजली ग्रिड से जोड़ा गया है और दर्द-शीना समुदाय की संस्कृति व भाषा के संरक्षण के लिए शिनोन मीरास सांस्कृतिक केंद्र की शुरुआत की गई है।
इसके अलावा लोलाब घाटी को 2023 में आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ ऑफबीट गंतव्य का खिताब मिल चुका है। वहीं उड़ी में भारत और पाक-अधिकृत कश्मीर को जोड़ने वाले ऐतिहासिक कमान ब्रिज (अमन सेतु) को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां आम नागरिकों के प्रवेश में ढील दी गई है। सेना, जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग के प्रयासों से इन दूरदराज के इलाकों में रोजगार और आर्थिक अवसरों को नई दिशा मिली है।