फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar: Three generations of Abdullah family seen together in the oath ceremony

Srinagar : शपथ समारोह में एक साथ दिखीं अब्दुल्ला परिवार की तीन पीढ़ियां, उमर के बेटे ने जाहिर किया सियासी रुझान

Thu, 17 Oct 2024 05:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Oct 2024 05:37 AM IST
सार

डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और उनके दोनों बेटे जाहिर व जमीर अब्दुल्ला समारोह में मौजूद रहे। डॉ. फारूक की पत्नी मौली, उमर की दो बहनें सारा और सफिया अब्दुल्ला भी पहुंचीं थीं।

विज्ञापन
Srinagar: Three generations of Abdullah family seen together in the oath ceremony
सीएम पद की शपथ लेते उमर... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शपथ ग्रहण समारोह में बुधवार को अब्दुल्ला परिवार की तीनों पीढ़ियां एक साथ दिखीं। डॉ. फारूक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और उनके दोनों बेटे जाहिर व जमीर अब्दुल्ला समारोह में मौजूद रहे। डॉ. फारूक की पत्नी मौली, उमर की दो बहनें सारा और सफिया अब्दुल्ला भी पहुंचीं थीं।

विज्ञापन


सुबह आठ बजे उमर ने अपने दादा शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की मजार पर माथा टेका। इसके बाद दरगाह हजरतबल में गए। वहां से गुपकार स्थित आवास पर पहुंचे। यहां जश्न का माहौल था। सभी सदस्यों ने उमर को शपथ समारोह में जाने से पूर्व बधाई दी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, शपथ समारोह में जाने से पहले पूरे परिवार ने घर के लॉन में ग्रुप फोटो लिए। फिर उमर काफिले में परिवार सहित करीब सवा 11 बजे शपथ समारोह में पहुंचे।
विज्ञापन


करीब साढ़े 11 बजे शुरू हुए समारोह में उमर ने मुख्यमंत्री पद और मंत्रियों ने शपथ ली। करीब 15 मिनट तक चले समारोह का गवाह पूरा अब्दुल्ला परिवार बना। उमर के दोनों बेटे भी प्रमुख हस्तियों से मिले और विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य का दर्जा बहाली प्राथमिकता : जाहिर
अमर उजाला से बातचीत में जाहिर अब्दुल्ला ने कहा, यह एक नई शुरुआत है। यह उन सभी चीजों को स्थापित करने की दिशा में पहला कदम है जो हमसे छीन ली गई थीं। चाहे वह राज्य का दर्जा हो, अखंडता हो, गरिमा हो, अनुच्छेद 370 हो। हमारी प्राथमिकता राज्य का दर्जा बहाली होगी और 370 के लिए संघर्ष जारी रहेगा।

अब लोगों के पास अपने प्रतिनिधि
जमीर अब्दुल्ला ने कहा, अब लोगों के पास अपने चुने प्रतिनिधि हैं। पार्टी के घोषणापत्र के सवाल पर कहा, हर वादा पूरा करेंगे। अभी एलजी के पास पॉवर है। उम्मीद है कि यह ज्यादा लंबे नहीं चलेंगे। अन्य सवाल पर जमीर ने कहा, आप दिल्ली की केजरीवाल सरकार और यहां की तुलना नहीं कर सकते। दोनों बहुत अलग हैं, जम्मू कश्मीर स्थायी केंद्र शासित प्रदेश नहीं है। 370 हमेशा हमारी प्राथमिकता रहेगी।


उमर ने प्रशासनिक और पुलिस अफसरों से की बैठक
समारोह के बाद अब्दुल्ला परिवार ताज में लंच करने पहुंचे। जहां राहुल और प्रियंका और इंडिया ब्लॉक के अन्य नेता मौजूद थे। 2:50 पर उमर नागरिक सचिवालय गए और पदभार संभालते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से बैठक की। बैठक में मंत्री परिषद के सदस्य, प्रमुख सचिव, डीजीपी के अलावा अन्य प्रशासनिक सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed