फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: धूप से चढ़ा पारा, कल हो सकती है बारिश और बर्फबारी

विज्ञापन
jammu and kashmir news
गुरुवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बारिश और बर्फबारी के बाद कम हुए तापमान को धूप ने फिर से बढ़ा दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कश्मीर घाटी सहित जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। विभाग ने 23 अक्तूबर तक मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने, जबकि 24 अक्तूबर को हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है।
गुरुवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। काजीगुंड में अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के 25 से 31 अक्तूबर को इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद महीने के अंत यानी 31 अक्तूबर तक मौसम के दोबारा शुष्क और साफ रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed