फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, SSp Anantnag, Amod Ashok Nagpure, 59 Cop, Got Promotion

Srinagar News: अनंतनाग के एसएसपी ने 59 पुलिस कर्मियों को दिया इन-सीटू प्रमोशन

विज्ञापन
Srinagar, SSp Anantnag, Amod Ashok Nagpure, 59 Cop, Got Promotion
अनंतनाग। पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से एसएसपी अनंतनाग अमोद अशोक नागपुरे ने जिले के 59 पुलिस कर्मियों को इन-सीटू प्रमोशन देने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस प्रमोशन आदेश के तहत 43 कांस्टेबल और 16 फॉलोअर्स को लाभ मिला है, जिन्होंने विभाग में निर्धारित वर्षों तक बेदाग सेवा दी है। इन-सीटू प्रमोशन योग्य कर्मियों को वित्तीय उन्नयन और उनकी सेवाओं की सराहना के रूप में दिया जाता है, भले ही नियमित पदोन्नति के अवसर तुरंत उपलब्ध न हों।
विज्ञापन

एसएसपी अनंतनाग ने सभी पदोन्नत कर्मियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह कदम उन्हें अपने कर्तव्यों को और अधिक उत्साह, समर्पण और पेशेवर ढंग से निभाने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जवानों का कल्याण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे कदम उनके कड़े परिश्रम को सम्मान देने के लिए जारी रहेंगे। पदोन्नत कर्मियों ने भी विभाग का आभार जताया और जनता की सेवा में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed