फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Snow Sliding, Bandipora-Gurej Road Closed, Traffic Not Moved

Srinagar News: स्नो स्लाइडिंग से बांदीपोरा-गुरेज रोड बंद, यातायात रोका

विज्ञापन
Srinagar, Snow Sliding, Bandipora-Gurej Road Closed, Traffic Not Moved
बंद हुआ बांदीपोरा का गुरेज मार्ग। संवाद
- बीआरओ ने जारी की एडवाइजरी, कहा-अनावश्यक यात्रा से बचें लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदीपोरा। बाॅर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) के अधिकारियों ने बर्फीला हिमस्खलन होने के चलते रविवार को बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर यातायात निलंबित कर दिया। बीआरओ ने कहा कि रख-रखाव के काम और मार्ग के कई हिस्सों में बर्फीली स्लाइड्स के कारण बर्फ हटाने के ऑपरेशन नहीं किए जा सकते।
अधिकारियों ने कहा कि कई जगह हिमस्खलन और स्नो स्लाइडिंग ने बांदीपोरा को दूरदराज के सीमा क्षेत्र गुरेज से जोड़ने वाले रणनीतिक मार्ग के हिस्सों को अवरुद्ध कर दिया। इससे मार्ग वाहन चालकों के लिए इसे असुरक्षित हो गया। एक सावधानी पूर्ण उपाय के रूप में अधिकारियों ने रविवार को मार्ग पर यातायात को पूरी तरह निलंबित करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने लोगों के लिए सूचना जारी करते हुए कहा कि यात्रियों से इस मार्ग पर अनावश्यक यात्रा करने से बचने और अपनी यात्राओं को योजनाबद्ध करने की सलाह दी है। बीआरओ ने कहा कि मशीनरी की सर्विसिंग पूरी होने और टीमों को सुरक्षित रूप से तैनात करने की अनुमति मिलने पर बर्फ हटाने के प्रयास फिर से शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदीपोरा-गुरेज मार्ग विशेष रूप से सर्दियों के महीनों में हिमस्खलन के लिए संवेदनशील है। क्षेत्र में अक्सर सड़क बंद हो जाती है जो आवाजाही, परिवहन और घाटी में आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति को प्रभावित करती है। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति की दैनिक समीक्षा की जाएगी। यातायात केवल तब बहाल किया जाएगा जब सड़क यात्रा के लिए पूरी तरह सुरक्षित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed