फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Shortage, Drinking Water, Downtown, Peoples Suffer

Srinagar News: भीषण गर्मी के बीच श्रीनगर में गहराया जल संकट, डाउनटाउन से लेकर अपटाउन तक हाहाकार

विज्ञापन
Srinagar, Shortage, Drinking Water, Downtown, Peoples Suffer
- विभाग ने कहा कि जल आपूर्ति के लिए रोजाना भेजे जा रहे हैं 10 से 20 टैंकर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में जारी भीषण गर्मी और बढ़ते पारे के बीच ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के कई हिस्सों में पीने के पानी का संकट गहरा गया है। इससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीनगर के डाउनटाउन और अपटाउन दोनों क्षेत्रों के कई मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति ठप होने से आम जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है।
शहर के हब्बा कदल, फतेह कदल, चोटा बाजार, गुरु बाजार, करफली मोहल्ला, कमरवारी और इसके आस-पास के इलाकों के साथ-साथ करण नगर, बटमालू और नटीपोरा जैसे अपटाउन क्षेत्रों के निवासियों ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा कि चिलचिलाती गर्मी के इस मौसम में पीने के पानी की लगातार किल्लत ने उन्हें बेहद लाचार बना दिया है। पिछले कई दिनों से नलों में पानी न आने या बहुत कम दबाव होने के कारण लोगों को निजी स्रोतों, पड़ोसियों या फिर बाजार से महंगे दामों पर पानी खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गुरु बाजार के निवासी लतीफ अहमद ने बताया कि उनके इलाके में पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं रह गई है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। प्रशासन को बिना किसी देरी के आपूर्ति बहाल करनी चाहिए। वहीं हब्बा कदल के आशिक खान ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जल संकट ने जिंदगी के हर पहलू को प्रभावित किया है। घरों में नल कनेक्शन होने और नियमित बिल भरने के बावजूद अगर बाजार से पैकेज्ड पानी खरीदना पड़े तो ऐसी व्यवस्था का क्या फायदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य इलाकों के निवासियों ने भी आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है और घरों में जमा पानी का स्टॉक भी अब पूरी तरह खत्म हो चुका है।
रोजाना पानी की किल्लत से जुड़ी 10 से 20 शिकायतें मिल रहीं
जब जल शक्ति विभाग के एक अधीक्षण अभियंता से संपर्क किया गया तो उन्होंने दावा किया कि पूरी जल आपूर्ति प्रणाली में कोई बड़ी या तकनीकी खराबी नहीं है। वहीं पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) विंग के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उनके शिकायत निवारण तंत्र को रोजाना पानी की किल्लत से जुड़ी 10 से 20 शिकायतें मिल रही हैं। सबसे अधिक शिकायतें दूधगंगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े क्षेत्रों जैसे रावलपोरा, राजबाग, कुरसू राजबाग और बटमालू बेल्ट से आ रही हैं। इन प्रभावित इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से रोजाना 10 से 20 पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। जहां तक डाउनटाउन का सवाल है, विभागीय स्तर पर वहां आपूर्ति की कोई बड़ी समस्या नहीं है।

हालांकि परेशान नागरिकों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि केवल टैंकरों के भरोसे रहने के बजाय नियमित जलापूर्ति का कोई स्थायी समाधान निकाला जाए, क्योंकि साफ पानी हर नागरिक की बुनियादी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed