{"_id":"6a45652739835a76f9030199","slug":"srinagar-shopian-kiloda-village-water-crisis-protest-srinagar-news-c-10-1-agr1010-950910-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: किलोड़ा शोपियां में पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: किलोड़ा शोपियां में पेयजल संकट को लेकर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
किलूरा, शोपियां में पीने के पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन। संवाद
- जल शक्ति विभाग से नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। जिले के किलोड़ा गांव में बुधवार को दर्जनों महिलाओं ने पेयजल की लगातार कमी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने आरोप लगाया कि बार-बार अपील के बावजूद संबंधित विभाग नियमित जलापूर्ति देने में नाकाम रहा है।
गांव में एकत्र हुई महिलाओं ने पर्याप्त पेयजल सुविधा की तत्काल बहाली की मांग करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पानी के संकट के कारण निवासियों, खासकर महिलाओं और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं के अनुसार किलोड़ा के कई इलाकों में पिछले कई हफ्तों से पीने के पानी की भारी किल्लत है। उन्होंने आरोप लगाया कि नल लंबे समय से सूखे पड़े हैं जिससे लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दूर तक पानी लाने जाना पड़ रहा है।
वहीं एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा हम परेशान हैं क्योंकि पीने के पानी की नियमित आपूर्ति नहीं है। हमने अधिकारियों को बार-बार बताया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वहीं एक ओर अन्य निवासी ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। महिलाओं ने जल शक्ति विभाग और जिला प्रशासन से तुरंत कदम उठाने और गांव में सुचारू व नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया गया तो वे आने वाले दिनों में प्रदर्शन तेज करेंगी। इस बीच स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि अधिकारी बिना देरी के हस्तक्षेप करेंगे और समस्या का जल्द समाधान करेंगे। उन्होंने जोर दिया कि सुरक्षित पेयजल बुनियादी जरूरत है और संबंधित विभाग को इस मुद्दे को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस रिपोर्ट को दर्ज करने तक संबंधित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान उपलब्ध नहीं था।