फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, SDRF, Gave Data, 2025, 110 Campaign in Year

Srinagar News: एसडीआरएफ ने 2025 में 110 बचाव अभियान चलाए, कश्मीर भर में 55,955 लोगों को प्रशिक्षित किया

विज्ञापन
Srinagar, SDRF, Gave Data, 2025, 110 Campaign in Year
-अमरनाथ यात्रा के दौरान 15,319 तीर्थयात्रियों की मदद की गई, अभियानों में 33 आग व 14 बर्फफारी से बचाव कार्य शामिल हैं
विज्ञापन

- उत्कृष्ट सेवा के लिए डीजीपी के गोल्डन डिस्क और एनडीआरएफ डीजी प्रशंसा पुरस्कार से किया गया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर की राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने वर्ष 2025 में क्षेत्रीय गतिविधियों के इस एक साल में 110 से अधिक बचाव अभियान चलाए। 768 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए और कश्मीर घाटी में 55,955 नागरिकों को प्रशिक्षित किया गया।
प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि एसडीआरएफ कर्मियों को आग, बर्फ बचाव और बाढ़ प्रतिक्रिया सहित कई आपात स्थितियों के लिए तैनात किया गया था साथ ही इस साल की श्री अमरनाथ जी यात्रा 2025 के दौरान 15,000 से अधिक तीर्थयात्रियों की मदद की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार बल ने 14 आग की घटनाओं, एक भूस्खलन पर प्रतिक्रिया दी और पांच लोगों की जान बचाई। इसके अलावा अगस्त में श्री अमरनाथ जी यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को बड़े पैमाने पर सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासिक परिचालन विवरण (जनवरी-नवंबर 2025)

जनवरी: 5 बचाव अभियान, 67 जागरूकता कार्यक्रम, 3,413 प्रतिभागी। कई आग बचाव की भी सूचना मिली।
फरवरी: 5 बचाव अभियान, 70 जागरूकता कार्यक्रम, 3,559 प्रतिभागी। नियमित तैयारी अभ्यास आयोजित किए गए।
मार्च: 5 बचाव अभियान, 46 जागरूकता अभियान, 2,286 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।
अप्रैल: 8 बचाव अभियान, 88 जागरूकता कार्यक्रम, 5,963 प्रतिभागी और एक जान बचाई गई।
मई: 9 बचाव अभियान, 84 जागरूकता कार्यक्रम, 8,802 प्रशिक्षित प्रतिभागी, आग की तैयारी के लिए पीक सीजन।
जून: 6 बचाव अभियान, 64 जागरूकता कार्यक्रम, 5,553 प्रशिक्षित प्रतिभागी।
जुलाई: 10 बचाव अभियान, 77 जागरूकता कार्यक्रम, 6,999 प्रतिभागी। इस महीने अमरनाथ यात्रा से पहले की तैनाती शुरू हुई और एक जान बचाई गई।
अगस्त: 22 बचाव अभियान, 70 जागरूकता कार्यक्रम, 5,335 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया। अमरनाथ यात्रा के दौरान 15,319 तीर्थयात्रियों की सहायता की गई जो साल का सबसे बड़ा अभियान था और एक जान बचाई गई।
सितंबर: 33 बचाव अभियान, 2025 का सबसे ज्यादा मासिक कुल, साथ ही 86 जागरूकता कार्यक्रम और 8,983 प्रतिभागी। इस महीने में 14 बाढ़ बचाव और दो जानवरों को बचाने के मामले भी दर्ज किए गए।
अक्तूबर: 6 बचाव अभियान, 68 जागरूकता अभियान, 4,399 प्रतिभागी और दो जानें बचाई गईं।
नवंबर: 5 बचाव अभियान, 48 जागरूकता कार्यक्रम, 4,683 प्रतिभागी।


प्रशिक्षण और सामुदायिक आउटरीच

कुल मिलाकर एसडीआरएफ ने जिलों में 746 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें 55,955 नागरिकों को आपदा प्रतिक्रिया तकनीकों के बारे में जागरूक किया गया जिसमें प्राथमिक उपचार, खोज और बचाव और अग्नि सुरक्षा शामिल हैं। सबसे ज्यादा प्रतिभागियों की संख्या सितंबर में 8,983, इसके बाद मई में 8,802 और जुलाई में 6,999 दर्ज की गई। एक एसडीआरएफ अधिकारी ने बताया कि 2025 में सामुदायिक क्षमता निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया गया। अधिकारी ने कहा, बड़ी आपदाओं के बिना भी हम हर स्तर पर स्कूलों, पंचायतों और तीर्थ मार्गों पर प्रशिक्षण और तैयारी को प्राथमिकता देते हैं।


पुरस्कार और मान्यता

वर्ष 2025 में एसडीआरएफ अधिकारियों और कर्मियों को कई प्रशंसाएं मिलीं। एसडीआरएफ की 1 बटालियन के कमांडेंट मसरूर अहमद मीर को डीजीपी का गोल्डन डिस्क और एनडीआरएफ डीजी का प्रशंसा डिस्क दोनों मिले। एनडीआरएफ डीजी के डिस्क के अन्य पुरस्कार विजेताओं में डीएसपी मोहम्मद फैसल खान, एसआई अब्दुल रशीद खोकर, एएसआई लतीफ अहमद नजार और कांस्टेबल तैमूर-उल-अय्यूब, तजम्मुल हुसैन और सज्जाद अहमद शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि ये पुरस्कार 2025 के दौरान बल की परिचालन अनुशासन, अंतर-एजेंसी समन्वय और मानवीय दक्षता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed