{"_id":"6afb5cd6f01c60bd8a032f6a","slug":"srinagar-school-time-change-today-morning-1030-am-open-srinagar-news-c-264-1-sr11002-118520-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में आज से सुबह 10:30 बजे खुलेंगे सरकारी और निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में आज से सुबह 10:30 बजे खुलेंगे सरकारी और निजी स्कूल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में स्कूलों का नया समय 17 नवंबर से प्रभावी होगा। कश्मीर में मंगलवार से सुबह 10:30 बजे सभी सरकारी और निजी स्कूल खुलेंगे।
जारी आदेश के मुताबिक नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के स्कूल सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं, 9वीं से 12वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए स्कूल का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों द्वारा बिना किसी विचलन के इस आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। गौरतलब है कि घाटी में रात और सुबह के समय तापमान जमाव बिंदु के आसपास व कई स्थानों पर शून्य से नीचे पहुंचने के कारण अभिभावकों और छात्रों की ओर से स्कूलों के समय में बदलाव की मांग की जा रही थी।