फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Satish Sharma, Sports Minister, Said IPL will Also in J&K

जम्मू-कश्मीर में भी होगा आईपीएल : सतीश शर्मा

विज्ञापन
Srinagar, Satish Sharma, Sports Minister, Said IPL will Also in J&K
- खेल मंत्री बोले-युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए राज्य में स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। खेल मंत्री सतीश शर्मा ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में भी आईपीएल लाने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए राज्य में स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने सभी दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जम्मू-कश्मीर के विकास और युवाओं के भविष्य के लिए मिलकर काम करने की अपील की है।
आईपीएल के सवाल पर उन्होंने कहा कि आईपीएल यहां होगा, सब कुछ होगा, क्यों नहीं होगा, 12-14 महीनों में जय विक्रम सिंह, मिथुन मन्हास से बात हुई है, जय शाह से भी दिल्ली मिलकर आए हैं। जम्मू-कश्मीर के इतिहास में पहली बार वाटर स्पोर्ट्स और डाउनहिल माउंटेन बाइकिंग जैसे बड़े आयोजन गुलमर्ग में किए गए हैं। इसके अलावा, आने वाले दिनों में सोनमर्ग में भी ऐसे ही कार्यक्रम आयोजित होंगे और सभी राज्यों के खेल मंत्रियों की मौजूदगी में कॉमनवेल्थ और खो-खो प्रतियोगिताओं की तैयारी चल रही है। आने वाले दिनों में सारे स्पोर्ट्स मिनिस्टर्स को हमने यहां पर चार दिन के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


हमारी सरकार द्वारा पिछले कुछ समय में किए गए विकास कार्य पिछली सरकारों के कई सालों के कार्यकाल पर भारी हैं। मैं इस पर टिप्पणी नहीं करूंगा कि पिछले 11 महीनों या 15 महीनों में क्या हुआ, या पिछले 11 सालों में क्या हुआ। लेकिन जो भी अच्छी चीज है, हमें उसे आगे लेकर जाना है। अगर हम एक-दूसरे की आलोचना ही करते रहेंगे, तो दुश्मन भी तो यही चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास और रोजगार का पूरा खाका तैयार

सतीश शर्मा ने राज्य में चल रहे और आगामी बड़े प्रोजेक्ट्स का ब्योरा देते हुए बताया कि ट्रैफिक जाम को कम करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कोच्चि मेट्रो की तर्ज पर डल झील में वाटर मेट्रो चलाई जाएगी। इसी तरह के प्रोजेक्ट्स चिनाब वैली, कठुआ, अखनूर और रियासी में भी शुरू किए जा रहे हैं, जिनका जमीनी काम लगभग शुरू हो चुका है। स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए बहुत जल्द राज्य में आईटी पार्क्स की नींव रखी जाएगी। पिछले 15-18 महीनों में भारी बारिश और विपरीत परिस्थितियों (जंग जैसे हालात) के बावजूद यहां के लोग और प्रशासन मजबूती से खड़े रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed