फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Sakina Ittu, Gave Reaction, on Mehbuba Mufti

महबूबा की नजर सिर्फ सत्ता पर है : इत्तू

विज्ञापन
Srinagar, Sakina Ittu, Gave Reaction, on Mehbuba Mufti
- कैबिनेट मंत्री ने पीडीपी पर लगाया भाजपा के हाथों प्रदेश को बरबाद कराने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती पर निशाना साधते हुए मंत्री सकीना इत्तू ने कहा कि महबूबा की नजर सिर्फ सत्ता पर है। पोलो ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में उन्होंने पीडीपी पर भाजपा के हाथों प्रदेश को बरबाद कराने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि जब 2019 के बाद पीएजीडी का गठन हुआ था, तब डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सभी राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश की थी ताकि जम्मू-कश्मीर के लोगों की आवाज उठाई जा सके। महबूबा मुफ्ती की दिलचस्पी जम्मू-कश्मीर के लोगों की भलाई में नहीं, बल्कि सिर्फ सत्ता हासिल करने में है। इत्तू ने याद दिलाया कि जब बीजेपी ने महबूबा को सरकार से हटाया था, तब उमर अब्दुल्ला ने उन्हें बिना किसी शर्त के समर्थन देने का प्रस्ताव दिया था ताकि भाजपा को दूर रखा जा सके लेकिन सत्ता की भूख के कारण उन्होंने वह प्रस्ताव ठुकरा दिया था।
विज्ञापन



जम्मू-कश्मीर के लोगों को मिले उनका हक
लद्दाख में हो रहे विकास के सवाल पर इत्तू ने कहा कि अगर लद्दाख को अधिकार दिए जा रहे हैं तो यह अच्छी बात है, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोगों का भी अपना हक बनता है। जम्मू-कश्मीर के लोग स्टेटहुड (राज्य का दर्जा) की भीख नहीं मांग रहे हैं, यह उनका हक है। जम्मू-कश्मीर एक बहुत पुरानी रियासत थी जिसे हिंदुस्तान का ताज माना जाता था। आज हमारे पास न स्टेट है, न धारा 370 है, न 35ए है और न ही नौकरियां हैं। हमारे हजारों लोग जेलों में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जम्मू में चल रहे डिमोलिशन ड्राइव पर जताई नाराजगी

जम्मू में हुई तोड़फोड़ और डिमोलिशन ड्राइव पर कड़ा ऐतराज जताते हुए मंत्री इत्तू ने कहा कि गरीबों के आशियाने उजाड़ना बेहद गलत है। आप उन गरीब लोगों को निशाना बना रहे हैं जिनका कोई ठिकाना नहीं है। मुझे बताइए कि भाजपा के कितने नेताओं या विधायकों ने जमीनों पर कब्जे किए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती। जब भी टारगेट करना होता है, हमेशा गरीब को ही क्यों निशाना बनाया जाता है। यह बहुत ही दुखद और अफसोसजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed