{"_id":"6ae79792203855d70c0340ad","slug":"srinagar-saffron-crop-ready-pampore-purple-flowers-attract-the-peoples-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1053539-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पांपोर में महकने लगा लाल सोना, कश्मीरी केसर की फसल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पांपोर में महकने लगा लाल सोना, कश्मीरी केसर की फसल तैयार
विज्ञापन
पुलवामा के पांपोर में केसर जमा करता युवक। संवाद
- समय पर बारिश और सिंचाई से खिले बैंगनी फूल, 80 फीसदी तक नुकसान झेल चुके किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक
- इस साल बेहतर पैदावार होने की उम्मीद, किसान अपने परिवारों के साथ खेतों में फूल तोड़ते नजर आ रहे हैं
बासित जरगर
श्रीनगर। कश्मीर की केसर राजधानी कहे जाने वाले पांपोर और इसके आसपास के इलाकों में बेशकीमती केसर के बैंगनी फूलों की तुड़ाई का काम तेजी से शुरू हो गया है। पिछले सीजन में सूखे और खराब मौसम के चलते भारी नुकसान झेल चुके किसानों को इस वर्ष बेहतर फसल और उत्साहजनक उत्पादन की उम्मीद बंधी है।
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर क्षेत्र में इन दिनों सुबह-सवेरे किसान अपने परिवारों के साथ खेतों में नाजुक बैंगनी फूल चुनते नजर आ रहे हैं। बाद में इन फूलों से लाल रंग के कीमती धागे (स्टिग्मा) अलग कर सुखाए जाते हैं जिससे दुनिया का सबसे महंगा मसाला तैयार होता है। स्थानीय भाषा में इसे कोंग और आम बोलचाल में लाल सोना (रेड गोल्ड) कहा जाता है।
पांपोर के पतलीबाग निवासी केसर उत्पादक इरशाद अहमद ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार स्थिति काफी बेहतर है। उन्होंने कहा, पिछले सीजन में खेतों में नमी की भारी कमी के चलते फूलों का खिलना प्रभावित हुआ था। किसानों को उत्पादन में लगभग 80 प्रतिशत तक की गिरावट का सामना करना पड़ा था। इस बार हालिया बारिश से कुछ राहत मिली है। उम्मीद है कि अंतिम आंकड़े बेहतर रहेंगे।
विज्ञापन
वहीं, मुनपोरा के किसान गुलाम मोहि-उद-दीन भट ने बताया कि समय पर सिंचाई की सुविधा मिलने से उनके खेतों में शानदार पैदावार हुई है। इस सीजन में अब तक 100 किलो से अधिक केसर के फूल तोड़े हैं। भट ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें इतने बेहतर उत्पादन की उम्मीद नहीं थी लेकिन समय पर पानी मिलने से यह संभव हुआ।
इन प्रमुख गांवों में फूलों से महके खेत
कृषि विस्तार अधिकारी (पांपोर) मीर आशिक हुसैन ने बताया कि पांपोर के अलावा मुनपोरा, कोनीबल, दुसू, लद्धू, चंदहारा और लेथपोरा सहित कई गांवों से फूलों के खिलने की उत्साहजनक रिपोर्ट मिल रही है। समय पर हुई बारिश ने इस बार फसल को काफी सहारा दिया है। इसके अलावा जम्मू एंड कश्मीर कॉम्पिटिटिवनेस इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट के तहत किए गए पुनर्रोपण (रीप्लांटिंग) के प्रयासों के भी सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि किसानों की मेहनत और विभागीय पहलों से इस बार अच्छा उत्पादन दर्ज होगा।
सिंचाई और भूमि संरक्षण की स्थायी मांग
उत्साहजनक संकेतों के बावजूद उत्पादकों का कहना है कि कश्मीर के पारंपरिक केसर उद्योग का भविष्य मजबूत सिंचाई नेटवर्क, केसर की कृषि भूमि के संरक्षण और किसानों को निरंतर संस्थागत सहयोग मिलने पर ही निर्भर करता है। पांपोर के किसानों के लिए केसर की खेती केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही सांस्कृतिक विरासत और पहचान का अहम हिस्सा है। संवाद