{"_id":"69864dbc7827c146e20383d4","slug":"srinagar-rss-flag-march-lal-chowk-srinagar-news-c-10-lko1027-830140-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर श्रीनगर में निकाली ध्वज यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने पर श्रीनगर में निकाली ध्वज यात्रा
विज्ञापन
आएसएस के100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लाल चौक से निकाला मार्च। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्रीनगर के लाल चौक पर एक ध्वज यात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ता भगवा झंडे हाथों में लेकर आगे बढ़ते नजर आए। इस दौरान आरएसएस के 100 वर्ष मुकम्मल होने पर बनी फिल्म शतक के बारे में भी जानकारी दी गई।
लाल चौक पर आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने बताया कि संघ वर्ष 2025 में अपने 100 साल पूरे कर चुका है और इसी पर आधारित फिल्म शतक 19 फरवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म आरएसएस के इतिहास, विचारधारा और देश के लिए संघ के योगदान पर आधारित है। संघ कार्यकर्ता वीर कपूर ने कहा कि संघ को कुछ लोग हमेशा से बदनाम करने की कोशिशें करते आ रहे हैं जबकि सच्चाई इससे काफी परे और अलग है।
आरएसएस की विचारधारा को समझना देश की जनता के लिए बहुत ही जरूरी है क्योंकि लोगों को संघ के इतिहास से जुड़ी कई गलतफहमियों में डाल कर गुमराह किया गया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज तक हमें इतिहास तोड़-मरोड़ कर दिखाया गया है ताकि लोग संघ से दूरी बनाएं रखे और नफरत करें। अब समय आ गया है कि लोग सच्चाई और सच्चा इतिहास जान लें। संघ कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह धरती हमारे गुरुओं, पीर फकीरों, ऋषि मुनियों की है और आरएसएस का यही मानना है कि आगे भी धरती वैसे ही चले जैसे सदियों से चलती आ रही थी।