फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Rehbar 11, Won Football Tournament, Budgam

Srinagar News: बडगाम में फुटबाल टूर्नामेंट की विजेता बनी रहबर इलेवन की टीम

विज्ञापन
Srinagar, Rehbar 11, Won Football Tournament, Budgam
श्रीनगर। पुलिस की ओर से सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत जिला पुलिस लाइन बडगाम में वीरवार को नॉक-आउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन डीएसपी हेडक्वार्टर सज्जाद अहमद द्वारा किया गया और इस मौके पर एसएचओ गुलाम मुही-उद-दीन भी उपस्थित थे। पुलिस की ओर से इस टूर्नामेंट कराने का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ खेल गतिविधियों में शामिल करना, अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मंच प्रदान करना था। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मैच रहबर इलेवन बडगाम और एफवाईसीओ एफसी ओमपारा के बीच खेला गया। जिसमें रहबर इलेवन बडगाम विजय रही। पुलिस की ओर से विजय व उपविजेता बनी दोनों टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed