{"_id":"6af2199593d01890660711fa","slug":"srinagar-protest-drinking-water-vadipora-handwara-rajvar-road-jam-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1059224-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: वादीपोरा में पेयजल संकट से भड़के ग्रामीण, हंदवाड़ा-राजवार मार्ग पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: वादीपोरा में पेयजल संकट से भड़के ग्रामीण, हंदवाड़ा-राजवार मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन
कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में पानी के लिए प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
- लोगों ने की जल शक्ति विभाग के खिलाफ की नारेबाजी, समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। हंदवाड़ा के वादीपोरा के कुमार मोहल्ला में पिछले दो महीनों से जारी गंभीर पेयजल संकट को लेकर सोमवार को स्थानीय नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर सड़क पर जोरदार प्रदर्शन किया और हंदवाड़ा-राजवार मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया।
सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासियों ने बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले दो माह से पीने के पानी की भीषण किल्लत बनी हुई है। बुनियादी जरूरत का पानी न मिलने के कारण इलाके के परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को रोजमर्रा के कार्यों और पीने के पानी के लिए मीलों दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने संबंधित विभाग के खिलाफ रोष जताते हुए आरोप लगाया कि समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक नियमित जलापूर्ति बहाल करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक उदासीनता और विभाग की लापरवाही के कारण ही उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा है।
विज्ञापन
स्थानीय नागरिकों ने जल शक्ति विभाग (पीएचई) और कुपवाड़ा जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों से मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में पेयजल संकट का शीघ्र स्थायी समाधान नहीं निकाला गया और पानी की आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करने के लिए बाध्य होंगे।