Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Zahid, Gave New Look, Kangri, Sopore

Srinagar News: सोपोर के युवा का कमाल, सदियों पुरानी कश्मीरी कांगड़ी को दी आधुनिक पहचान

विज्ञापन
Srinagar, Zahid, Gave New Look, Kangri, Sopore
बारामुला के सोपोर में कांगड़ी दिखाता जाहिद। संवाद - फोटो : ARchive
- नौपोरा निवासी जाहिद ने पारंपरिक मिट्टी और विलो की कांगड़ी को बनाया आकर्षक सांस्कृतिक कलाकृति
विज्ञापन

साकिब नबी
बारामुला। परंपरा, नवाचार और उद्यमिता के अनूठे संगम की मिसाल पेश करते हुए उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले अंतर्गत नौपोरा (सोपोर) के एक युवा दस्तकार ने सदियों पुरानी कश्मीरी कांगड़ी को एक नया जीवन और आधुनिक पहचान दी है।
कड़ाके की सर्दियों में जिस्म को गर्माहट देने वाली पारंपरिक कांगड़ी के सांस्कृतिक मूल स्वरूप को बरकरार रखते हुए युवा उद्यमी जाहिद ने इसे समकालीन डिजाइनों में ऐसा ढाला है कि यह केवल एक हीटिंग डिवाइस न रहकर अब एक बेहद आकर्षक सांस्कृतिक हस्तशिल्प (क्यूरियो) बन चुकी है।
विज्ञापन

जाहिद की इस पहल का मुख्य मकसद नई पीढ़ी को कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना और घाटी की इस पहचान को राष्ट्रीय व वैश्विक फलक तक ले जाना है। अपनी इस अभिनव पहल के बारे में बात करते हुए जाहिद ने बताया कि कांगड़ी सिर्फ ठंड से बचने का साधन नहीं, बल्कि कश्मीर की अस्मिता, जीवनशैली और रिवायतों का अटूट हिस्सा है। आधुनिक हीटिंग उपकरणों और बदलते दौर के चलते नई पीढ़ी में पारंपरिक कांगड़ी का चलन कम हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाहिद ने कहा, इस खूबसूरत रिवायत को धीरे-धीरे खत्म होने देने के बजाय, हमने इसे एक नया, आधुनिक और आकर्षक रूप देने का फैसला किया। हमारा उद्देश्य अपनी सांस्कृतिक जड़ों की हिफाजत करते हुए उन्हें ऐसे अंदाज में पेश करना है जो आज के युवाओं और आधुनिक पीढ़ी को आकर्षित करे।
जाहिद के इस नए डिजाइन को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। कश्मीर ही नहीं, बल्कि देश के अन्य हिस्सों से भी लोग पूछताछ कर रहे हैं। जाहिद ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में प्रायोगिक तौर पर करीब 50 विशेष कांगड़ियां तैयार की थीं, जिनमें से 46 हाथों-हाथ बिक चुकी हैं और अब केवल चार ही शेष बची हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही विभिन्न डिजाइनों और नक्काशी के आधार पर तय कीमतों के साथ इसे व्यापक बाजार में उतारा जाएगा।
कांगड़ी के इस बदलते और आधुनिक रूप ने उन बुजुर्गों का भी ध्यान खींचा है जिन्होंने दशकों से इसे पारंपरिक रूप में देखा है। सोपोर निवासी 60 वर्षीय गुलाम नबी ने नए डिजाइन की कांगड़ी देखकर आश्चर्य और खुशी जताई। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पूरे जीवन में पारंपरिक कांगड़ी की ऐसी खूबसूरत प्रस्तुति पहली बार देखी है। उन्होंने सरकार से अपील की कि स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन व वित्तीय सहायता दी जाए, ताकि इन पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बड़े पैमाने पर प्रचारित किया जा सके।



यूपी ले जा रहे सैलानी, संस्कृति का बन रही राजदूत

कश्मीर घूमने आए उत्तर प्रदेश के एक पर्यटक ने सोपोर में इस मॉडर्न कांगड़ी को देखकर तुरंत खरीद लिया। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा, मैं कश्मीर भ्रमण के दौरान सोपोर पहुंचा और इस खूबसूरत पारंपरिक कांगड़ी को देखकर मोहित हो गया। मैं इसे अपने साथ उत्तर प्रदेश ले जा रहा हूं ताकि अपने लोगों को कश्मीर की इस समृद्ध संस्कृति और अनूठी परंपरा की झलक दिखा सकूं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed