{"_id":"6ae64dc527e1c9c1bd0f5e4f","slug":"srinagar-property-attach-drug-smuggling-shrigufara-aishmukam-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1052646-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: श्रीगुफवारा और ऐशमुकाम में 2.5 करोड़ की दो रिहायशी संपत्तियां कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: श्रीगुफवारा और ऐशमुकाम में 2.5 करोड़ की दो रिहायशी संपत्तियां कुर्क
विज्ञापन
अनंतनाग में जब्त की गई संपत्ति। स्रोत पुलिस
- अनंतनाग पुलिस की एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत कार्रवाई, ड्रग्स की अवैध कमाई से बनाए गए थे दो मंजिला मकान
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। मादक पदार्थों की तस्करी और ड्रग्स के अवैध कारोबार से जुड़े वित्तीय नेटवर्क पर अनंतनाग पुलिस ने शनिवार को कड़ा प्रहार किया। पुलिस ने जिले के अलग-अलग इलाकों में एनडीपीएस मामलों के दो आरोपियों की करीब 2.5 करोड़ रुपये की आवासीय संपत्तियों को कुर्क किया।
पहली कार्रवाई में, पुलिस स्टेशन श्रीगुफवारा ने आरोपी अब्दुल रशीद भट निवासी शीतीपोरा का लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य का दो मंजिला मकान कुर्क किया। यह कुर्की एनडीपीएस अधिनियम की धारा 68-एफ के तहत अमल में लाई गई। आरोपी के खिलाफ श्रीगुफवारा थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज है।
दूसरी कार्रवाई ऐशमुकाम क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी मोहम्मद यूसुफ उर्फ शब्बीर अहमद निवासी फ्रास्तवार ऐशमुकाम की करीब 1.5 करोड़ रुपये की दो मंजिला रिहायशी इमारत को एनडीपीएस कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत कुर्क किया गया। यह कार्रवाई एसडीपीओ पहलगाम की देखरेख में स्थानीय चौकीदार और नंबरदार की मौजूदगी में पूरी की गई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करों के वित्तीय तंत्र को ध्वस्त करने और अवैध मादक पदार्थों की कमाई से जुटाई गई चल-अचल संपत्तियों पर सख्त कानूनी प्रहार जारी रहेगा। अनंतनाग पुलिस ने दोहराया कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए नशे के सौदागरों के खिलाफ यह आक्रामक अभियान लगातार जारी रहेगा।