फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar police arrested 19 accused fro stone pelting on 25 may outside yasin malik home at maisuma prior to sentencing

Srinagar: यासीन मलिक के सजा के दिन पथराव करने वाले 19 गिरफ्तार

Sun, 29 May 2022 05:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 29 May 2022 05:35 PM IST
सार

श्रीनगर पुलिस ने बताया कि पथराव और देश विरोधी नारेबाजी में शामिल 19 लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने 26 मई को दस आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Srinagar police arrested 19 accused fro stone pelting on 25 may outside yasin malik home at maisuma prior to sentencing
Srinagar - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीनगर पुलिस ने रविवार को मईसूमा में पथराव की घटना को अंजाम देने वाले 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 25 मई को अलगाववादी नेता यासीन मलिक को सजा सुनाए जाने से पहले श्रीनगर के मईसूमा में उसके घर के बाहर प्रदर्शन और पथराव की घटना हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


श्रीनगर पुलिस ने बताया कि पथराव और देश विरोधी नारेबाजी में शामिल 19 लोगों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपियों के विरुद्ध जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


पुलिस ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों, जिससे उनका करियर खराब हो और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़े। इस मामले में पुलिस ने 26 मई को दस आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलगाववादी नेता यासीन मलिक को 25 मई को टेरर फंडिंग मामले में नई दिल्ली की विशेष अदालत ने दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। श्रीनगर के मईसूमा इलाके में यासीन का घर है और यहां उसके कई समर्थ रहते हैं। मईसूमा में सजा को लेकर तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसे बाद में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed