{"_id":"69444f33e527af3a540931fb","slug":"srinagar-pdp-khurshid-aalam-held-meeting-srinagar-news-c-10-lko1027-789657-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पीडीपी की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पीडीपी की बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा
विज्ञापन
श्रीनगर में पीडीपी की बैठक। संवाद
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के महासचिव मोहद खुर्शीद आलम ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय में श्रीनगर के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कई अहम राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए खुर्शीद आलम ने पार्टी नेताओं से जनसंपर्क तेज करने, जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत करने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए पीडीपी के एजेंडे को प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।
पीडीपी प्रवक्ता मोहद इकबाल त्रंबू ने कहा कि पीडीपी हमेशा मुश्किल वक्त में श्रीनगर की जनता के साथ खड़ी रही है। पार्टी की जिम्मेदारी है कि उसकी आवाज हर मोहल्ले और गली तक पहुंचे और मौजूदा शासन की जनसमस्याओं को सुलझाने में नाकामियों को उजागर किया जाए। जिला अध्यक्ष अब्दुल कयूम भट्ट ने कहा कि श्रीनगर में वार्ड स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की जरूरत है। संवाद