फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, PDP Chief, Mehbooba Mufti, Urge to LG, Open Pehalgam Road

बिजबिहाड़ा-लंगनबल-पहलगाम मार्ग फिर से खोलें : महबूबा

विज्ञापन
Srinagar, PDP Chief, Mehbooba Mufti, Urge to LG, Open Pehalgam Road
- पीडीपी अध्यक्ष ने दक्षिण कश्मीर में पर्यटन को हुए नुकसान और ईंधन की कमी का मुद्दा उठाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को उपराज्यपाल से बिजबिहाड़ा-लंगनबल-पहलगाम मार्ग को फिर से खोलने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बंद होने से इलाके में पर्यटन और लोगों की रोजी-रोटी पर बहुत बुरा असर पड़ा है।
महबूबा ने कहा कि पहलगाम से आए कई प्रतिनिधिमंडलों ने चंदनवाड़ी और स्थानीय पार्कों जैसे अहम पर्यटन स्थलों के लगातार बंद रहने पर चिंता जताई है। इसके चलते वहां आने वाले सैलानियों की संख्या में भारी गिरावट आई है। कई लोगों ने इस रास्ते पर रिसॉर्ट बनाने में भारी निवेश किया है। अगर सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ इस सड़क को फिर से खोल दिया जाए तो इससे आर्थिक गतिविधियां फिर से शुरू हो सकेंगी और पर्यटन पर निर्भर लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कुछ इलाकों में पेट्रोल और एलपीजी की कमी है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी दावों के बावजूद आपूर्ति पूरी नहीं है। लोगों को ईंधन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खनन पर लगी पाबंदियों से जुड़े मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर और टेम्पो में सामान ढोने वाले गरीब मजदूरों पर जुर्माना लगाया जा रहा है जिससे उनकी आर्थिक परेशानियां और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निजी स्कूलों के शिक्षकों को मिलने वाले कम वेतन पर भी चिंता जताई। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले विधानसभा सत्र में इस मामले को उठाया जाएगा जिसमें बेहतर वेतन और सामाजिक सुरक्षा लाभों के लिए एक बिल लाने की संभावना पर भी विचार किया जाएगा।

उन्होंने अलग-अलग विभागों में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों को पक्का करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इनमें से कई लोग दशकों से सेवाएं दे रहे हैं और रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके हैं लेकिन उनके पास नौकरी की कोई सुरक्षा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed