{"_id":"6b073c3275ed33e3f90c158a","slug":"srinagar-nigeen-man-died-accident-srinagar-news-c-264-1-sr31001-118931-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: श्रीनगर के निगीन में स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: श्रीनगर के निगीन में स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर के निगीन इलाके के पास बुधवार शाम एक स्कूटी की चपेट में आने से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, निगीन क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कूटी ने बुजुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को उपचार के लिए रैनावाड़ी स्थित जेएलएनएम अस्पताल ले जाया गया। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचते ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान बांदीपोरा निवासी 60 वर्षीय मोहम्मद अकरम डार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी स्कूटी चालक को हिरासत में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की आगे की जांच शुरू कर दी है।