Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   srinagar news, natural water source

Srinagar News: कश्मीर में सूखे से सूख रहे जलस्रोत, अब बारिश की आस

विज्ञापन
srinagar news, natural water source
जल शक्ति विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन उपाय शुरू किए
विज्ञापन


जल आपूर्ति के लिए एसओपी का होगा पालन, टैंकरों से आपूर्ति शुरू की गई

श्रीनगर। पूरे कश्मीर संभाग में लगातार जारी सूखे ने पानी की आपूर्ति के स्रोतों को बुरी तरह प्रभावित किया है। इससे कई इलाकों में पेयजल संकट गहराने लगा है। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि प्राकृतिक जल स्रोतों में पानी का स्तर तेजी से कम हुआ है। विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन उपाय शुरू कर दिए हैं। जलस्रोत रिचार्ज के लिए बारिश की आस है।
अमर उजाला से बात करते हुए जल शक्ति कश्मीर के चीफ इंजीनियर राकेश कुमार गुप्ता ने स्थिति की गंभीरता को स्वीकार किया। उन्होंने कहा, सूखे के कारण हमारे पानी के स्रोत प्रभावित हुए हैं। एक बार बारिश होने या मौसम का पैटर्न बदलने पर ये सोर्स फिर से रिचार्ज हो जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश के न होने से कई इलाकों में पानी का बहाव कम हो गया है लेकिन विभाग ने आपूर्ति बनाए रखने के लिए अपनी कोशिशें तेज कर दी हैं। उन्होंने कहा कि हम टैंकर सेवाओं के जरिए मांग को पूरा कर रहे हैं। प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति को सही ढंग से संचालित करने के लिए विशेष एसओपी तैयार की है। इलाकों में जरूरत के अनुसार पानी छोड़ा जा रहा है ताकि हर इलाके तक पर्याप्त सप्लाई पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर गुप्ता ने यह भी कहा कि विभाग लगातार सभी जिलों के उपायुक्तों और संभागीय प्रशासन के संपर्क में है। जहां भी जरूरत है वहां टैंकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। हालांकि, अभी कोई बड़ा जल संकट जैसी स्थिति नहीं है।

नदियों और झरनों में जल स्तर असामान्य रूप से है कम
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि कश्मीर में अभी नदियों और झरनों में जल स्तर असामान्य रूप से कम है। इससे किसानों, पर्यावरणविदों और स्थानीय समुदायों में चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा, झेलम और उसकी सहायक नदियों और कश्मीर के कई झरनों में पानी का लेवल तेजी से गिर गया है क्योंकि हमने पिछले लगभग 40 दिनों में कोई मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नजर नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed