{"_id":"69c04cab9c655cf6430a1857","slug":"srinagar-mughal-road-open-shopian-srinagar-news-c-10-lko1027-865385-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बर्फबारी के कारण तीन दिन से बंद मुगल रोड खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बर्फबारी के कारण तीन दिन से बंद मुगल रोड खुला
विज्ञापन
शोपियां। पीर की गली इलाके में बर्फबारी के कारण तीन दिन तक बंद रहने के बाद मुगल रोड को रविवार को हल्के मोटर वाहनों के लिए दोनों ओर से खोल दिया गया।
ट्रैफिक अधिकारियों ने जानकारी दी कि संबंधित विभागों की लगातार मेहनत के बाद सड़क से बर्फ हटाकर इसे यातायात के लिए सुरक्षित बनाया गया। सड़क खुलने से इस अहम मार्ग पर आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है।
मुगल रोड दक्षिण कश्मीर और राजोरी-पुंछ को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले सड़क और मौसम की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर लें क्योंकि इस इलाके में मौसम तेजी से बदल सकता है। संवाद