{"_id":"6a2db5edaf0165f81508c1ef","slug":"srinagar-mp-rashid-wrote-letter-union-letter-srinagar-news-c-10-1-agr1010-937290-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सांसद इंजीनियर रशीद ने केंद्र से की मौजूदा एनएच-701ए अलाइनमेंट रखने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सांसद इंजीनियर रशीद ने केंद्र से की मौजूदा एनएच-701ए अलाइनमेंट रखने की मांग
विज्ञापन
- बीरवाह से गुजरने वाले रूट पर लोगों का समर्थन, जमीन अधिग्रहण और विस्थापन की आशंका जताई
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सांसद इंजीनियर रशीद ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से मगाम-बीरवाह-अरिजल-दूधपथरी को जोड़ने वाले प्रस्तावित एनएच-701ए का मौजूदा अलाइनमेंट ही बनाए रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस रूट को लोगों का भरपूर समर्थन है और नया अलाइनमेंट बनने से जमीन अधिग्रहण और विस्थापन का खतरा बढ़ेगा।
जेल में बंद सांसद रशीद ने मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा कि उन्हें बीरवाह क्षेत्र के स्थानीय लोगों, नागरिक समाज समूहों और व्यापारिक संगठनों से ज्ञापन मिले हैं। सभी ने डीपीआर फाइनल करते समय मौजूदा सड़क कॉरिडोर को ही बनाए रखने की मांग की है। रशीद ने तर्क दिया कि बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन के प्रोजेक्ट बीकन के तहत बना मौजूदा अलाइनमेंट कई जगहों पर पहले से काफी चौड़ा है। उन्होंने कहा कि सीमित चौड़ीकरण से इसे पेव्ड शोल्डर के साथ दो लेन का हाईवे बनाया जा सकता है।
सांसद के मुताबिक मौजूदा रूट रखने से जमीन अधिग्रहण कम होगा, विस्थापन घटेगा। प्रोजेक्ट की लागत कम आएगी और हाईवे का काम जल्दी पूरा होगा। रशीद ने कहा कि बीरवाह से गुजरने वाला अलाइनमेंट स्थानीय बाजारों को सीधा आर्थिक लाभ देगा और दूधपथरी व यूसमर्ग जैसे बड़े पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी भी मजबूत करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मौजूदा कॉरिडोर को बायपास करने से उपजाऊ कृषि भूमि और बागों का अधिग्रहण होगा, प्रोजेक्ट खर्च बढ़ेगा और हाईवे से जुड़े संभावित आर्थिक लाभ से स्थानीय लोग वंचित रह जाएंगे। मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग करते हुए रशीद ने कहा कि मगाम-बीरवाह-अरिजल-दूधपथरी कॉरिडोर को ही फाइनल किया जाए।
यह रूट लोगों के भारी समर्थन के साथ-साथ निवासियों और योजनाकारों दोनों के लिए व्यावहारिक फायदे वाला है। गौरतलब है कि प्रस्तावित एनएच-701ए को मध्य कश्मीर को पीर पंजाल के पार के इलाकों से जोड़ने वाला अहम सड़क कॉरिडोर माना जा रहा है। इससे पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद है।