{"_id":"6a1c92d02269c895f00ce19a","slug":"srinagar-mla-kulle-visit-devpora-meet-gujjar-community-srinagar-news-c-10-1-agr1010-926608-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: विधायक कुल्ले ने देवपोरा का दौरा किया, गुज्जर समुदाय से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: विधायक कुल्ले ने देवपोरा का दौरा किया, गुज्जर समुदाय से की मुलाकात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। जिले के विधायक शब्बीर अहमद कुल्ले ने रविवार को जिले के देवपोरा के विभिन्न वन क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय निवासियों, खासकर गुज्जर समुदाय के लोगों से बातचीत की। दौरे के दौरान कई स्थानीय लोगों ने विधायक को बताया कि उन्हें वन विभाग से वन भूमि पर अतिक्रमण के आरोप में नोटिस मिले हैं।
लोगों का कहना है कि वे वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के तहत उस जमीन पर रह रहे हैं और नोटिस को लेकर चिंतित हैं। विधायक ने समुदाय को अपना पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि वे इस मामले को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर प्रभावित परिवारों के अधिकारों और परेशानियों की मजबूती से वकालत करूंगा। वहीं विधायक ने आरोप लगाया कि अक्सर गरीब और हाशिए पर रहने वाले लोगों पर बेवजह दबाव बनाया जाता है जबकि बड़े मुद्दे अनसुलझे रह जाते हैं। उन्होंने वन विभाग से वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों पर विचार करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि वास्तविक लाभार्थियों के साथ कोई अन्याय न हो।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि वे इस मुद्दे को प्रशासन के समक्ष उठाएंगे और निष्पक्ष समाधान के लिए उपराज्यपाल से मुलाकात करेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि गुज्जर समुदाय की परेशानियों को सुना जाना चाहिए और कानून के अनुसार उनका समाधान किया जाना चाहिए।