{"_id":"6af219ad25d314c6210c3816","slug":"srinagar-fire-incident-khanpath-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1059242-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: खानपेठ में भूसे के ढेर में लगी आग, बचा बड़ा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: खानपेठ में भूसे के ढेर में लगी आग, बचा बड़ा हादसा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। जिले के खानपेठ इलाके में भूसे के एक ढेर में आग लग गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फौरन मौके पर टीम भेजी। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट किया गया। पुलिस और दमकल कर्मियों के समय पर किए गए संयुक्त प्रयासों से आग को विकराल रूप लेने से पहले ही पूरी तरह काबू कर लिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, यह भूसे का ढेर खानपेठ निवासी शौकत अहमद डार का था। अचानक उठी लपटों को देखकर आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। गनीमत यह रही कि आग आसपास के रिहायशी ढांचे तक नहीं फैल सकी।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी के झुलसने की सूचना नहीं है। समय रहते की गई कार्रवाई के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। बारामुला पुलिस ने संबंधित आपातकालीन विभागों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर स्थिति को तुरंत नियंत्रण में लिया और मौके पर सभी आवश्यक एहतियाती उपाय सुनिश्चित किए।