फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Mirwaiz, Umar Farooq, Gave Reaction

कैमरा-माइक वालों की जिम्मेदारी बड़ी है : मीरवाइज

विज्ञापन
Srinagar, Mirwaiz, Umar Farooq, Gave Reaction
श्रीनगर में जुमे की नमाज के दौरान मीरवाइज उमर फारूक। संवाद
- जामिया मस्जिद में जुमा तकरीर, बोले- बच्चों को सोशल मीडिया का टूल न बनाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मीरवाइज-ए-कश्मीर डॉ. मोहम्मद उमर फारूक ने शुक्रवार को ऐतिहासिक जामिया मस्जिद श्रीनगर में जुमा तकरीर के दौरान मीडिया, सोशल मीडिया यूजर्स और समाज से जिम्मेदारी, संयम और नैतिक जवाबदेही बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि कैमरा-माइक वालों की जिम्मेदारी बड़ी है।
मीरवाइज ने कहा कि मीडिया समाज का अहम स्तंभ है और आज सोशल मीडिया की अहमियत बहुत बढ़ गई है। समझदारी और जिम्मेदारी से इस्तेमाल हो तो यह समाज को मजबूत करता है लेकिन सिर्फ फॉलोअर्स, व्यूअरशिप या टीआरपी के लिए बिना असर सोचे इस्तेमाल किया जाए तो यह गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। उन्होंने हाल में वायरल हुए एक वीडियो का जिक्र किया जिसमें एक नाबालिग बच्चे से गर्मी और स्कूल की छुट्टियों पर सवाल पूछा गया और उसके बदतमीज जवाब को प्रसारित कर खूब शेयर किया गया।
विज्ञापन

मीरवाइज ने कहा कि समाज को सोचना चाहिए कि क्या नाबालिग बच्चों को इस तरह सोशल मीडिया पर लाकर प्रतिक्रिया के लिए इस्तेमाल करना ठीक है। मीरवाइज ने कहा कि बच्चे हमारा भविष्य हैं। उनसे पूछे गए सवाल और वे जो कंटेंट देखते हैं, वही उनकी सोच बनाते हैं। बच्चों को मनोरंजन, पब्लिसिटी या सोशल मीडिया एंगेजमेंट का जरिया नहीं बनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार मीडिया और सोशल मीडिया के लिए संवेदनशीलता और जवाबदेही जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरा और माइक रखने वालों को याद रखना चाहिए कि वे समाज और अल्लाह के सामने जवाबदेह हैं। मीरवाइज ने मीडियाकर्मियों, कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स से संयम और जिम्मेदारी से काम लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed