{"_id":"692f48efb9b9780cef02f3ec","slug":"srinagar-leutinent-general-parteek-sharma-visit-valley-srinagar-news-c-10-jmu1052-777017-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लेफ्टिनेंट जनरल ने घाटी में आंतरिक सुरक्षा ढांचे और सैन्य बलों के परिचालन की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लेफ्टिनेंट जनरल ने घाटी में आंतरिक सुरक्षा ढांचे और सैन्य बलों के परिचालन की समीक्षा की
विज्ञापन
उत्तरी कमान के सेवा प्रमुख ने किया निरीक्षण। स्रोत सेना
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने मंगलवार को कश्मीर घाटी में तैनात आंतरिक सुरक्षा ढांचे और सैन्य बलों की परिचालन तत्परता की समीक्षा की।
सेना की उत्तरी कमान ने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में लिखा कि उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने कश्मीर घाटी में तैनात आंतरिक सुरक्षा ढांचे और सैन्य बलों की परिचालन तत्परता की समीक्षा की। उन्हें खुफिया तंत्र, परिष्कृत अभ्यास और संयुक्त प्रतिक्रिया तंत्र के बारे में जानकारी दी गई जो लगातार जटिल होते सुरक्षा परिवेश में निर्णायक बढ़त बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा कि सेना कमांडर ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में सैनिकों की अनुकरणीय व्यावसायिकता और दृढ़ संकल्प की सराहना की और बदलते खतरों के प्रति उनकी अनुकूलनशीलता और क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता बनाए रखने की उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।