{"_id":"69efc59d4841937ee50c6167","slug":"srinagar-league-of-classics-football-tournament-ut-level-srinagar-news-c-264-1-sr11005-110824-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: लीग ऑफ क्लासिक्स फुटबॉल टूर्नामेंट में यूटी स्तर के मुकाबले जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: लीग ऑफ क्लासिक्स फुटबॉल टूर्नामेंट में यूटी स्तर के मुकाबले जारी
विज्ञापन
श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में फुटबॉल मैच संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से आयोजित लीग ऑफ क्लासिक्स फुटबॉल टूर्नामेंट में सोमवार को यूटी स्तर के कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।
दिन के मुकाबलों में अनंतनाग ने डोडा की टीम का सामना किया। इसी तरह, सांबा और जम्मू के बीच भिड़ंत हुई। रामबन की टीम पुलवामा के खिलाफ मैदान में उतरी। पुंछ और बडगाम के बीच भी मुकाबला खेला गया। वहीं, किश्तवाड़ का सामना कुपवाड़ा से हुआ। गांदरबल और कुलगाम के बीच मैच खेला गया। श्रीनगर ने बांदीपोरा के खिलाफ चुनौती पेश की। एक अन्य मुकाबले में अनंतनाग और जम्मू की टीमें आमने-सामने रहीं।
इस टूर्नामेंट में अंडर-17 के मैच जम्मू में और अंडर-19 के मुकाबले कश्मीर में आयोजित हो रहे हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत पंचायत स्तर से हुई थी जिसके बाद जोन और जिला स्तर पर मुकाबले खेले गए। अब चयनित टीमें यूटी स्तर पर मुकाबलों में भाग ले रही हैं। कुल 17 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।
विभाग के अधिकारियों की निगरानी में मैचों का आयोजन किया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि यह पहल नशा मुक्त अभियान के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। खेलकूद युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकालने का सबसे प्रभावी माध्यम है। विभाग आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रखेगा। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल 29 अप्रैल और फाइनल 30 अप्रैल को शहर की टीआरसी ग्राउंड में खेला जाएगा।