फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: कश्मीर मैराथन में 1,736 धावकों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
jammu and kashmir news
श्रीनगर में कश्मीर मैराथन के विजेता को पदक पहनाते उपराज्यपाल। अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। घाटी में कश्मीर मैराथन का रविवार सुबह भव्य आयोजन किया गया। इसमें देश-विदेश के शीर्ष धावकों के साथ-साथ स्थानीय एथलीटों ने भी दमखम दिखाया। कश्मीर मैराथन के तीसरे संस्करण में 1,736 धावकों ने हिस्सा लेकर इस खेल उत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन का शुभारंभ किया था। दौड़ पूरी होने के बाद अपराह्न 11:30 बजे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विजेताओं को पदक बांटे।
ओपन फुल मैराथन के पुरुष वर्ग में केन्या के केनेथ किप्रोप ओमोलो ने शानदार रफ्तार दिखाते हुए पहला स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। केन्या के ही हैमिंगटन किमायो चेराप दूसरे स्थान पर रहे, जबकि जैकब किबेट चूलियो ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी श्रेणी के महिला वर्ग में एलेन मेन्चा हिल्फा गुटा ने पहला स्थान जीतकर बाजी मारी। वहीं, शेरोन जेमायो किचुम्बा दूसरे और मोनिका वांजुही तीसरे स्थान पर रहीं। ओपन हाफ मैराथन के पुरुष वर्ग में लेमी तेशोम मेंगिस्टु ने पहला स्थान हासिल कर जीत दर्ज की। इस मुकाबले में वॉर्कु बाएसा बेकेले दूसरे और सैमुअल एरिक कंकुसर तीसरे पायदान पर रहे। महिला वर्ग में धाविका अंकिता ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला पुरस्कार जीता, जबकि शेहेह देसालेग्न अदाना दूसरे और हेलेन मुथियो म्योनी तीसरे स्थान पर रहीं। फुल मैराथन के स्थानीय पुरुष वर्ग में कुलबीर सिंह ने पहला स्थान झटका। वसीम अहमद डार दूसरे और राघव शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। फुल मैराथन के स्थानीय महिला वर्ग में नेहा देवी विजेता बनीं, जबकि दीक्षा ने दूसरा और सलमा देवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाफ मैराथन के स्थानीय पुरुष वर्ग में मोहम्मद यासीन मीर ने बाजी मारते हुए पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि रजत शर्मा दूसरे और प्रवीण कुमार तीसरे स्थान पर रहे। स्थानीय महिला वर्ग में प्रीति देवी ने शीर्ष स्थान हासिल किया, वहीं साक्षी ठाकुर दूसरे और शमशाद बानो तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


216 महिला धावकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई
पदक वितरण समारोह के पर्यटन सचिव अवनी लवासा ने कहा कि कश्मीर मैराथन के तीसरे संस्करण में 1,736 धावकों ने हिस्सा लेकर इस खेल उत्सव को ऐतिहासिक बना दिया। इनमें से 1,315 धावक फुल मैराथन श्रेणी में दौड़े। इस प्रतिष्ठित आयोजन में 41 अंतरराष्ट्रीय स्तर के धावकों ने हिस्सा लिया। महिला सशक्तिकरण और खेल भावना का परिचय देते हुए 216 महिला धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। धावकों ने ऐतिहासिक लाल चौक, खूबसूरत डल झील और चश्मा शाही जैसे प्रमुख स्थलों से होकर अपनी दौड़ पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेताओंं को 17 करोड़ के नकद पुरस्कार मिले
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर मैराथन 3.0 के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान शीर्ष प्रदर्शन करने वाले धावकों को मेडल और नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस दौरान फुल मैराथन और हाफ मैराथन में 34-34 पदक वितरित किए गए। आधिकारिक प्राइज पूल के तहत प्रतियोगिता के लिए निर्धारित कुल 3.17 करोड़ की इनामी राशि में से फुल मैराथन के लिए 2.11 करोड़ और हाफ मैराथन के लिए 1.06 करोड़ के चेक वितरित किए गए।
फुल मैराथन के ओवरऑल वर्ग में अंतरराष्ट्रीय धावकों का दबदबा रहा, जहां पुरुष वर्ग में केनेथ किप्रोप ओमोलो और महिला वर्ग में एलेन मेन्चा हिल्फा गुटा ने पहला स्थान हासिल कर 25-25 लाख का शीर्ष नकद पुरस्कार और स्वर्ण पदक जीता। इसी वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे हैमिंगटन किमायो चेराप और शेरोन जेमायो किचुम्बा को 20-20 लाख, जबकि तीसरे स्थान पर रहे जैकब किबेट चूलियो और मोनिका वांजुही को 18-18 लाख प्रदान किए गए। इसके अलावा चौथे स्थान पर आने वाले धावकों को 15 लाख और पांचवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को 12 लाख की पुरस्कार राशि दी गई।
हाफ मैराथन के ओवरऑल वर्ग में लेमी तेशोम मेंगिस्टु ने पुरुष वर्ग में और भारतीय धाविका अंकिता ने महिला वर्ग में बाजी मारते हुए 15-15 लाख का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहे वॉर्कु बाएसा बेकेले और शेहेह देसालेग्न अदाना को 12-12 लाख, जबकि तीसरे स्थान पर रहे सैमुअल एरिक कंकुसर और हेलेन मुथियो म्योनी को 9-9 लाख दिए गए। हाफ मैराथन में चौथे स्थान के लिए 6 लाख और पांचवें स्थान के लिए 3 लाख का नकद पुरस्कार निर्धारित रहा।

फुल मैराथन के स्थानीय वर्ग में पुरुष चैंपियन कुलबीर सिंह और महिला वर्ग की विजेता नेहा देवी को 4-4 लाख रुपये का नकद इनाम मिला। इस वर्ग में दूसरे स्थान पर रहे वसीम अहमद डार और दीक्षा को 3-3 लाख तथा तीसरे स्थान पर रहे राघव शर्मा और सलमा देवी को 2-2 लाख रुपये मिले। वहीं हाफ मैराथन के स्थानीय वर्ग में पहला स्थान पाने वाले मोहम्मद यासीन मीर और महिला विजेता प्रीति देवी को 2-2 लाख दिए गए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे रजत शर्मा व साक्षी ठाकुर को एक-एक लाख और तीसरे स्थान पर रहे प्रवीण कुमार व शमशाद बानो को 50-50 हजार की राशि सौंपी गई। इसके अतिरिक्त 18-35 वर्ष, 36-50 वर्ष और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के धावकों को भी नकद पुरस्कारों से नवाजा गया। फुल मैराथन के प्रत्येक आयु वर्ग में पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए क्रमशः एक लाख, 75 हजार और 50 हजार रुपये दिए गए, जबकि हाफ मैराथन के आयु वर्गों में विजेताओं को क्रमशः 75 हजार, 50 हजार और 25 हजार रुपये की राशि वितरित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed