{"_id":"6ade6bbc2157d6b9e7072f46","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1047707-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पुलिस ने 1.30 करोड़ का दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स किया कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पुलिस ने 1.30 करोड़ का दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स किया कुर्क
विज्ञापन
अनंतनाग में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। मादक पदार्थों की तस्करी और नशा कारोबार के खिलाफ जारी व्यापक अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक कुख्यात ड्रग तस्कर के दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को कुर्क (अटैच) किया। इसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1.30 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, कुर्क की गई यह अचल संपत्ति वेरीनाग के पटीखास निवासी मोहम्मद अमीन सोफी की है। आरोपी एक कुख्यात नशा तस्कर है, जिसके खिलाफ डोरू पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जांच में यह बात सामने आई कि आरोपी ने यह व्यावसायिक इमारत मादक पदार्थों की अवैध तस्करी से कमाए गए काले धन से खड़ी की थी। कानून के प्रावधानों के तहत नशा तस्करों के वित्तीय नेटवर्क को ध्वस्त करने और अवैध कमाई से जुटाई गई संपत्तियों को जब्त करने की मुहिम के तहत यह कुर्की की गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दोहराया है कि समाज से नशे के खतरे को पूरी तरह समाप्त करने और युवाओं को इसके विनाशकारी प्रभावों से बचाने के लिए तस्करों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कानूनी और वित्तीय कार्रवाई जारी रहेगी।