फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Kidnapping of Minor Boy, Gandherbal, Police Free in One Hour

Srinagar News: गांदरबल में किशोर का अपहरण, पुलिस ने महज एक घंटे में छुड़ाया

विज्ञापन
Srinagar, Kidnapping of Minor Boy, Gandherbal, Police Free in One Hour
- चंथन गुलाबपोरा इलाके से हुआ था अपहरण, कुरहामा का एक आरोपी गिरफ्ता
विज्ञापन

रसंवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। लार पुलिस ने गांदरबल के चंथन गुलाबपोरा इलाके से अपहृत हुए 14 साल के किशोर को शिकायत मिलने के महज एक घंटे में सफलतापूर्वक छुड़ा लिया। अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार चंथन गुलाबपोरा के रहने वाले मोहम्मद अब्दुल्ला अवान के बेटे सरफराज अब्दुल्ला अवान से शिकायत मिली जिसमें बताया गया था कि उनके भतीजे सज्जाद अहमद अवान के बेटे साबिर अहमद अवान (14) का शाम करीब 6:30 बजे उनके घर के पास से कुछ अंजान लोगों ने अपहरण कर लिया।
विज्ञापन

शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए लार थाना में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान किडनैप हुए किशोर को एक घंटे के अंदर सुरक्षित बचा लिया गया। पुलिस ने कुरहामा के रहने वाले इशफाक अहमद तेली नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। अपराध में इस्तेमाल किया गया वाहन बारसू चौक, गांदरबल के पास जब्त कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed