{"_id":"6aecdcc9a2ada2f4d50866d1","slug":"srinagar-jkbose-gave-information-books-distribution-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1057056-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजी से 8वीं तक के छात्रों को नवंबर के मध्य से मिलेंगी मुफ्त पाठ्य पुस्तकें: जेकेबोस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजी से 8वीं तक के छात्रों को नवंबर के मध्य से मिलेंगी मुफ्त पाठ्य पुस्तकें: जेकेबोस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर स्कूली शिक्षा बोर्ड (जेकेबोस) ने स्पष्ट किया है कि किंडरगार्टन (केजी) से लेकर 8वीं कक्षा तक के सरकारी स्कूलों के छात्रों को नवंबर के मध्य से मुफ्त पाठ्य पुस्तकों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। बोर्ड की ओर से सभी कक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध होने के बाद वितरण प्रक्रिया एक साथ शुरू करने का फैसला लिया गया है।
जेकेबोस के अध्यक्ष गुलाम हसन शेख ने बताया कि बोर्ड नवंबर के मध्य तक छात्रों के बीच मुफ्त किताबों का वितरण शुरू कर देगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) के तहत पहली, दूसरी, तीसरी और छठी कक्षा की किताबों के पाठ्यक्रम में संशोधन किया गया है।
अध्यक्ष ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड को पहली और दूसरी कक्षा की संशोधित पुस्तकें प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि तीसरी और छठी कक्षा की नई पुस्तकों की खेप 12 नवंबर तक पहुंचने की उम्मीद है। बाकी अन्य कक्षाओं की मुफ्त किताबें बोर्ड के पास पहले से उपलब्ध हैं। इसलिए बोर्ड ने निर्णय लिया है कि सभी विषयों और कक्षाओं की किताबें उपलब्ध होते ही वितरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
पाठ्यक्रम में किए गए बदलावों पर रोशनी डालते हुए उन्होंने बताया कि संशोधित पुस्तकों का 80 प्रतिशत पाठ्यक्रम एनसीईआरटी की ओर से तैयार किया गया है जबकि 20 प्रतिशत हिस्सा स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जेकेबोस ने तैयार किया है। यह संशोधन मुख्य रूप से विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कश्मीर घाटी में केजी से 10वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 2 नवंबर से हो चुकी है। वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार नए सत्र की कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।