फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, ITBP DGP, 16 KM, Padelstarin Checking

Srinagar News: आईटीबीपी महानिदेशक ने 16 किमी का पैदल निरीक्षण किया

विज्ञापन
Srinagar, ITBP DGP, 16 KM, Padelstarin Checking
- बीआरओ चीफ ने भी लिया सुरक्षा और ट्रैक का जायजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए शनिवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने दोनों यात्रा मार्गों बालटाल और पहलगाम की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए खुद 16 किलोमीटर का कठिन पैदल सफर तय किया।
इस उच्च स्तरीय दौरे के दौरान आईटीबीपी प्रमुख ने दोनों तीर्थ मार्गों पर तैनात बल के सुरक्षा ग्रिड और परिचालन तैयारियों का गहन मूल्यांकन किया। महानिदेशक ने अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों और जवानों से सीधा संवाद किया और बेहद चुनौतीपूर्ण भौगोलिक परिस्थितियों व बदलते मौसम के बावजूद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उनके पेशेवर रवैये, समर्पण और अटूट प्रतिबद्धता की जमकर सराहना की। उन्होंने बल की तैनाती, रसद और समग्र तैयारियों की समीक्षा करते हुए जवानों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने भी कश्मीर घाटी का दौरा कर प्रोजेक्ट बीकन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने श्री अमरनाथ जी यात्रा ट्रैक के चल रहे अपग्रेडेशन और रखरखाव कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान बीआरओ चीफ ने घाटी में चल रहे अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को संकरे और फिसलन भरे रास्तों पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और निर्बाध बनाने के लिए आईटीबीपी और बीआरओ अन्य सुरक्षा तथा प्रशासनिक एजेंसियों के साथ मिलकर लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed