{"_id":"6765c97698ca68496a037a64","slug":"srinagar-investment-worth-rs-800-crore-exposed-through-hawala-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar : हवाला के जरिये 800 करोड़ के निवेश का पर्दाफाश, श्रीनगर से दुबई तक जुड़े तार; दिल्ली-मुम्बई तक दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar : हवाला के जरिये 800 करोड़ के निवेश का पर्दाफाश, श्रीनगर से दुबई तक जुड़े तार; दिल्ली-मुम्बई तक दबिश
Sat, 21 Dec 2024 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 Dec 2024 05:22 AM IST
सार
इसके तार श्रीनगर से लेकर दुबई तक जुड़े हैं। विभाग ने श्रीनगर समेत मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद में दबिश दी। अकेले कश्मीर में 50 करोड़ की संपत्ति के सौदे के दस्तावेज व एक करोड़ की नकदी जब्त की है।
विज्ञापन
बरामद किए गए रुपये
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आयकर विभाग ने हवाला नेटवर्क के जरिये 800 करोड़ रुपये के निवेश का पर्दाफाश किया है। इसके तार श्रीनगर से लेकर दुबई तक जुड़े हैं। विभाग ने श्रीनगर समेत मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद में दबिश दी। अकेले कश्मीर में 50 करोड़ की संपत्ति के सौदे के दस्तावेज व एक करोड़ की नकदी जब्त की है।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई इस सप्ताह की शुरुआत में की गई है। हवाला कारोबार में कश्मीर के केसीआई एम्पोरियम समूह और दुबई स्थित संपत्ति दलालों पर शिकंजा कसा गया है। अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक निष्कर्षों से पता चला है कि कश्मीर के कई लोगों ने दुबई, संयुक्त अरब अमीरात में संपत्तियों में निवेश करने के लिए हवाला के जरिये लेनदेन किया है। दुबई की संपत्तियों में 800 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया गया है। इसमें शामिल बिचौलिए के ठिकानों पर भी छापे मारे गए हैं।
विज्ञापन
देशभर के विभिन्न शहरों में चल रही जांच
अधिकारियों का कहना है कि हवाला कारोबार का खुलासा होने पर भारत के विभिन्न शहरों में जांच की जा रही है। गिरोह में शामिल लोग जांच के दायरे में हैं। विभाग का कहना है कि आयकर अधिनियम, 1961 व काला धन (अघोषित विदेशी आय और संपत्ति) और कर अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के तहत मामले की गहन जांच जारी है।
विज्ञापन