फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, IGP VK Birdi, Amarnath Yatra, Review Meeting, Inspection

कश्मीर में बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड सक्रिय : आईजीपी

विज्ञापन
Srinagar, IGP VK Birdi, Amarnath Yatra, Review Meeting, Inspection
गांदरबल में निरीक्षण के दौरान आईजीपी जोन वीके बिरदी। संवाद - फोटो : samvad
- आधुनिक तकनीक और आपातकालीन टीमों के साथ सुरक्षाबल मुस्तैद : वीके बिरदी
विज्ञापन

-सुरक्षित, शांतिपूर्ण और बाधा रहित तीर्थयात्रा के लिए सभी एजेंसियां समन्वय के साथ कर रही हैं काम

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्री अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निर्बाध रूप से संपन्न कराने के लिए घाटी में एक व्यापक बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड को सक्रिय कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के महानिरीक्षक (आएजीपी) वीके बिरदी ने श्रीनगर में सुरक्षा तैयारियों से जुड़े एक अभ्यास के दौरान मीडिया से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां और नागरिक प्रशासन आपसी तालमेल के साथ काम कर रहे हैं ताकि देश भर से आने वाले श्रद्धालुओं को एक सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिल सके। सुरक्षा व्यवस्था की वास्तविक स्थिति को परखने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा फुल ड्रेस रिहर्सल और व्यापक मॉक ड्रिल को पूरा कर लिया गया है। इस प्रकार के संयुक्त अभ्यासों से सुरक्षाबलों की परिचालन क्षमताओं में निखार आता है और आपात स्थिति में उनका रिस्पॉन्स टाइम काफी बेहतर होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जमीन पर सुरक्षाकर्मियों की भारी तैनाती के साथ-साथ इस बार आधुनिक तकनीक का बड़े पैमाने पर सहारा लिया जा रहा है। सुरक्षा को पुख्ता बनाने के लिए पूरे यात्रा रूट, ट्रैक्स और संवेदनशील इलाकों पर सीसीटीवी सर्विलांस कैमरों का एक मजबूत नेटवर्क तैयार किया गया है जो एडवांस फेस रिकॉग्निशन तकनीक (एफआरटी) से लैस है। इसके जरिए यदि कोई भी संदिग्ध तत्व क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश करता है, तो सुरक्षाबल तुरंत अलर्ट हो जाएंगे। इसके अतिरिक्त, ऊंचाई वाले स्थानों और हवाई माध्यमों से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और तेजी से बदलते मौसम की चुनौतियों पर बात करते हुए आईजीपी ने कहा कि यात्रा मार्ग के कई हिस्से प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूस्खलन, हिमस्खलन और ग्लेशियर टूटने के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं। इन जोखिमों को कम करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए), स्थानीय आपदा प्रबंधन विभागों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर टेबलटॉप एक्सरसाइज की गई है। साथ ही, वैज्ञानिक तरीके से सभी संवेदनशील और कमजोर स्थानों की पहले ही मैपिंग कर ली गई है ताकि समय रहते निवारक उपाय किए जा सकें। किसी भी मौसम संबंधी आपातकाल या दुर्घटना की स्थिति में तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए संवेदनशील पॉइंट पर मेडिकल रिस्पॉन्स टीम्स और माउंटेन रेस्क्यू टीमों (एमआरटी) को विशेष रूप से तैनात किया गया है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया के माध्यम से अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से एक विशेष अपील भी की है। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे सुरक्षा और ट्रैफिक विभाग द्वारा जारी की गई एडवाइजरी, नियमों और विशेष रूप से निर्धारित की गई कट-ऑफ टाइमिंग्स का पूरी गंभीरता से पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed