{"_id":"6aea42ac14517ac19e062a6b","slug":"srinagar-igc-lassipora-plastic-crate-factory-caught-in-fire-pulwama-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1055299-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आईजीसी लस्सीपोरा में प्लास्टिक क्रेट्स फैक्ट्री में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आईजीसी लस्सीपोरा में प्लास्टिक क्रेट्स फैक्ट्री में लगी आग
विज्ञापन
पुलवामा के लस्सीपोरा में लगी आग से उठता धुआं। स्रोत : वीडियोग्रैब
- राजपोरा से भी भेजी गई अतिरिक्त दमकल टीम, आग की चपेट में आई थी जीसीआई शेड वाली यूनिट
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। जिले के प्रमुख औद्योगिक केंद्र इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर (आईजीसी) लस्सीपोरा में स्थित एक प्लास्टिक क्रेट्स निर्माण इकाई में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की कई टीमों ने मौके पर पहुंचीं। त्वरित और संयुक्त कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
घटना की गंभीरता और औद्योगिक क्षेत्र में अन्य फैक्ट्रियों के होने के मद्देनजर लस्सीपोरा स्टेशन के अलावा राजपोरा फायर स्टेशन से भी अतिरिक्त दमकल दल को तत्काल रवाना किया गया। राजपोरा टीम को दोपहर 2:08 बजे मौके पर भेजा गया और दल ने बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने के अभियान में मोर्चा संभाला।
मौके पर तैनात अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, आग जीसीआई शीट (टीन शेड) से बनी एक औद्योगिक संरचना में लगी थी, जहां प्लास्टिक के क्रेट्स बनाने का काम होता है। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग के तेजी से फैलने का अंदेशा था लेकिन दमकल कर्मियों ने चौतरफा पानी की बौछार कर आग को समय रहते घेर लिया।
विज्ञापन
दमकल विभाग की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के चलते आग को आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों में फैलने से रोक लिया गया और अंततः उस पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। घटना में हुए नुकसान के सही आकलन और आग लगने के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।