Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, IGC Lassipora, Plastic Crate Factory, Caught in Fire, Pulwama

Srinagar News: आईजीसी लस्सीपोरा में प्लास्टिक क्रेट्स फैक्ट्री में लगी आग

विज्ञापन
Srinagar, IGC Lassipora, Plastic Crate Factory, Caught in Fire, Pulwama
पुलवामा के लस्सीपोरा में लगी आग से उठता धुआं। स्रोत : वीडियोग्रैब
- राजपोरा से भी भेजी गई अतिरिक्त दमकल टीम, आग की चपेट में आई थी जीसीआई शेड वाली यूनिट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। जिले के प्रमुख औद्योगिक केंद्र इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर (आईजीसी) लस्सीपोरा में स्थित एक प्लास्टिक क्रेट्स निर्माण इकाई में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की कई टीमों ने मौके पर पहुंचीं। त्वरित और संयुक्त कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
घटना की गंभीरता और औद्योगिक क्षेत्र में अन्य फैक्ट्रियों के होने के मद्देनजर लस्सीपोरा स्टेशन के अलावा राजपोरा फायर स्टेशन से भी अतिरिक्त दमकल दल को तत्काल रवाना किया गया। राजपोरा टीम को दोपहर 2:08 बजे मौके पर भेजा गया और दल ने बिना किसी देरी के घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने के अभियान में मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

मौके पर तैनात अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, आग जीसीआई शीट (टीन शेड) से बनी एक औद्योगिक संरचना में लगी थी, जहां प्लास्टिक के क्रेट्स बनाने का काम होता है। प्लास्टिक सामग्री होने के कारण आग के तेजी से फैलने का अंदेशा था लेकिन दमकल कर्मियों ने चौतरफा पानी की बौछार कर आग को समय रहते घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया के चलते आग को आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों में फैलने से रोक लिया गया और अंततः उस पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। घटना में हुए नुकसान के सही आकलन और आग लगने के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed