{"_id":"696d48add4dfa14aea0d8284","slug":"srinagar-health-checkup-camp-rr-batalion-anantnag-srinagar-news-c-10-jmu1052-814412-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सेना ने पहलगाम के जनजातीय क्षेत्र में लगाया स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सेना ने पहलगाम के जनजातीय क्षेत्र में लगाया स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन
अनंतनाग। सेना की 3 आरआर बटालियन ने पहलगाम के सलार तहसील स्थित लेहमंडाजन के जनजातीय क्षेत्र में रविवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। इलाके के जरूरतमंद लोगों को खाद्य पदार्थों की किट वितरित की।
इस दौरान सेना के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की। उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं। शिविर का उद्देश्य दूर-दराज़ के जनजातीय इलाकों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था। इस बीच आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को खाद्य किट भी दी गईं ताकि उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में सहायता मिल सके। लोगों ने सेना की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जनजातीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संवाद