फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Gurej Valley, Tourist Reached, Relief From Heat Wave

Srinagar News: देश में भीषण गर्मी के बीच कश्मीर की गुरेज घाटी बनी पर्यटकों की पहली पसंद

विज्ञापन
Srinagar, Gurej Valley, Tourist Reached, Relief From Heat Wave
बांदीपोरा के गुरेज घाटी में पर्यटक। संवाद
- राजदान पास में जून में भी दिख रही बर्फ, नागपुर-मुंबई से पहुंच रहे सैलानी- स्थानीय कारोबार में उछाल, ऑफबीट डेस्टिनेशन की बढ़ी लोकप्रियता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। भारत के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री पार कर गया है। ऐसे में कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में पर्यटकों की बाढ़ आ गई है। दूरदराज के पहाड़ी इलाके जैसे गुरेज घाटी और राजदान पास गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानियों की पहली पसंद बन गए हैं।
रोजाना सैकड़ों वाहन पर्यटकों को लेकर गुरेज घाटी पहुंच रही हैं। कई सैलानी राजदान पास पर रुक रहे हैं जहां जून की शुरुआत के बावजूद बर्फ के ढेर अभी भी दिखाई दे रहे हैं। जून में बर्फ का यह नजारा, ठंडा मौसम और मनोरम परिदृश्य इस क्षेत्र को इस गर्मी का बड़ा आकर्षण बना रहे हैं।
विज्ञापन

नागपुर से आए पर्यटक वसन पवार ने राजदान पास में कहा, मैं नागपुर से आया हूं जहां तापमान असहनीय है। जून में बर्फ के बीच खड़ा होना अविश्वसनीय लगता है। ऐसा लगता है जैसे हम स्वर्ग में हैं। वहीं एक अन्य पर्यटक सुनीता शर्मा ने कहा कि उन्होंने गर्मियों में बर्फ देखने की उम्मीद नहीं की थी। घर पर लोग गर्मी की वजह से बाहर निकलने से बच रहे हैं। यहां मौसम सुहावना है और पहाड़ बर्फ से ढके हैं। गर्मी से बचने के लिए कश्मीर एकदम सही जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से परिवार के साथ आए जानवे पंडानी ने अनुभव को ताजगी भरा बताया। मुंबई में भीषण गर्मी है लेकिन गुरेज आकर जून में राजदान पास पर बर्फ देखना असाधारण है। हम दूसरे पर्यटकों से भी कश्मीर आने और इस प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने की अपील करते हैं।
स्थानीय लोगों और पर्यटन हितधारकों का कहना है कि सैलानियों की आमद से होटल, गेस्ट हाउस, ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों और छोटे विक्रेताओं के कारोबार को बढ़ावा मिला है। अधिकारियों को उम्मीद है कि उत्तर और पश्चिमी भारत में गर्मी की स्थिति जारी रहने से आने वाले हफ्तों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।

गुरेज जैसे ऑफबीट डेस्टिनेशन की बढ़ती लोकप्रियता यात्रा के बदलते रुझान को दिखाती है। उपमहाद्वीप में चरम मौसम की घटनाएं बढ़ने के साथ ज्यादा पर्यटक ठंडे पहाड़ी इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed