{"_id":"6af9f72205b5de318903b515","slug":"srinagar-four-arrested-drug-smuggling-anantnag-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1063843-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: नशा तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार, चरस, ब्राउन शुगर व नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: नशा तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार, चरस, ब्राउन शुगर व नकदी बरामद
विज्ञापन
अनंतनाग में पकड़े नशा तस्करी के आरोपी। स्रोत पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए अनंतनाग में चार अलग-अलग ऑपरेशनों के दौरान नशा तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चरस, ब्राउन शुगर और नकदी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पहले ऑपरेशन में थाना अनंतनाग की टीम ने स्टेडियम के पास से हसन अली निवासी भवानी जी कॉलोनी, दिल्ली, वर्तमान निवासी गंजिवारा अनंतनाग को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 73 ग्राम चरस और 14,650 रुपये नकद बरामद किए गए। दूसरे ऑपरेशन में पुलिस ने मोहम्मद बशीर निवासी मोहल्ला नई बस्ती जलालाबाद, बिजनौर (उत्तर प्रदेश), वर्तमान निवासी डेंटर अनंतनाग को गिरफ्तार किया। उसके पास से 277 ग्राम चरस और 29,030 रुपये नकद बरामद हुए।
तीसरे ऑपरेशन में मोहम्मद नासिर गुलाम निवासी सराय कली खान निजामुद्दीन, दिल्ली, वर्तमान निवासी डेंटर अनंतनाग को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 3.67 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। वहीं, चौथी कार्रवाई में पुलिस ने मीरगुंड पुल के पास से साहिल अहमद डार निवासी अड्डर बिजबिहाड़ा को गिरफ्तार किया। उसके पास से 70 ग्राम चरस बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने चारों मामलों में थाना अनंतनाग में संबंधित धाराओं के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।