{"_id":"6af9f9363e8592910a0cf248","slug":"srinagar-bjp-altaf-thakur-gave-statement-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1063975-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के मनोबल को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : अल्ताफ ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के मनोबल को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी बर्दाश्त नहीं : अल्ताफ ठाकुर
विज्ञापन
- एसपीओ की मौत पर तारिक कर्रा के बयान पर भड़की भाजपा, कानूनी कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा द्वारा दो विशेष पुलिस अधिकारियों की मौत को लेकर सेना पर की गई टिप्पणी से सियासी पारा गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी के जम्मू-कश्मीर प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने रविवार को कर्रा के बयान की कड़ी निंदा करते हुए उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। ठाकुर ने इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना, भड़काऊ और भारतीय सेना का मनोबल गिराने वाला करार दिया।
अल्ताफ ने कहा कि कर्रा का यह दावा, जिसमें उन्होंने अपने जिला अध्यक्ष से मिली जानकारी के हवाले से कहा कि सेना के जवानों ने दो व्यक्तियों को आतंकी समझकर गोली मार दी, बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस तथ्य की पुष्टि किए ऐसा बयान देना सुरक्षाबलों की पेशेवर कार्यक्षमता और आचरण पर सीधा आक्षेप लगाने जैसा है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ऐसे समय में जब सुरक्षाबल जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने और आम नागरिकों की जान की रक्षा के लिए बेहद कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं, एक वरिष्ठ राजनेता की ओर से इस तरह का बयान कतई स्वीकार्य नहीं है।
विज्ञापन
ठाकुर ने कहा, सेना के खिलाफ अपुष्ट आरोप लगाना और उसके आचरण पर सवाल उठाना कोई राजनीतिक जवाबदेही नहीं है, बल्कि यह हमारे सुरक्षाबलों के मनोबल को कमजोर करने का प्रयास है। सेना ने राष्ट्र की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिए हैं और उसके जवान राजनीति से प्रेरित कटाक्षों के बजाय सम्मान के पात्र हैं।
उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की कि वे कर्रा के बयान की गहन समीक्षा करें और यदि यह बयान आपराधिक दायित्व के दायरे में आता है तो कानून की सुसंगत धाराओं के तहत उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करें। राजनीतिक पद चाहे जो भी हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है। यदि किसी के पास कोई विश्वसनीय सबूत है, तो उसे मीडिया में अनर्गल आरोप लगाने के बजाय सक्षम अधिकारियों के पास जाकर निष्पक्ष जांच की मांग करनी चाहिए।
कांग्रेस नेतृत्व से रुख स्पष्ट करने की मांग
भाजपा नेता ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से स्पष्टीकरण मांगते हुए पूछा कि क्या तारिक कर्रा का यह बयान पार्टी का आधिकारिक रुख है। उन्होंने कांग्रेस को सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मामलों पर टिप्पणी करते समय जिम्मेदारी बरतने की नसीहत दी। अल्ताफ ठाकुर ने स्पष्ट किया कि किसी भी नागरिक के हताहत होने की घटना में जवाबदेही और पारदर्शी जांच अनिवार्य है, लेकिन सुनी-सुनाई बातों या राजनीतिक बयानों के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और हमारे सुरक्षाबलों की गरिमा को सियासी बयानबाजी का हथियार नहीं बनाया जाना चाहिए।