फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Football Championship, Spandan League, Baramulla Blue Won

Srinagar News: स्पंदन लीग-2026 के ग्रैंड फिनाले की विजेता बनी बारामुला ब्लू

विज्ञापन
Srinagar, Football Championship, Spandan League, Baramulla Blue Won
- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 12 मई को किया था जर्सी और ट्रॉफी का अनावरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के आयुक्त सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने नॉर्थ कश्मीर फुटबॉल चैंपियनशिप- स्पंदन लीग 2026 के ग्रैंड फिनाले में शिरकत की। शौकत अली स्टेडियम में चैंपियनशिप का समापन भव्य तरीके से हुआ। सीनियर डिवीजन के रोमांचक फाइनल में बारामुला ब्लू ने बारामुला रेड को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
इस मौके पर डॉ. चौधरी ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की और टूर्नामेंट में शानदार खेल भावना दिखाने के लिए सभी टीमों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप ने युवा फुटबॉलरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच दिया। साथ ही उत्तरी कश्मीर के युवाओं में खेल संस्कृति, टीम वर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा मिला।
विज्ञापन

चैंपियनशिप का आयोजन 112 नागा बटालियन, बीएसएफ बारामुला ने खेलो इंडिया पहल के तहत भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से किया। इसमें उत्तरी कश्मीर की आठ टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट के दौरान कुल 32 मैच खेले गए जिनमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन फुटबॉल कौशल और खेल भावना का प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि लीग की जर्सी और ट्रॉफी का अनावरण उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने 12 मई 2026 को उडी में एक समारोह में किया था। समापन समारोह में आयुक्त सचिव ने विजेता टीम, उपविजेता, अधिकारियों और आयोजकों को ट्रॉफी, जर्सी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विजेता टीमों को नकद पुरस्कार भी बांटे गए। इस अवसर पर डीसी एसएफ हामिद, डीआईजी बीएसएफ डीएस सिंधु, एसएसपी बारामुला गुरिंदर पाल सिंह, 112 नागा बटालियन के कमांडेंट नकुल वैद और सिविल प्रशासन, पुलिस व बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed