{"_id":"677a3c9ad063b137e30919ea","slug":"srinagar-flight-cancelled-air-traffic-affected-in-srinagar-due-to-dense-fog-ten-flights-canceled-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar Flight Cancelled: घने कोहरे के कारण श्रीनगर में हवाई यातायात प्रभावित, दस फ्लाइट्स हुई रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar Flight Cancelled: घने कोहरे के कारण श्रीनगर में हवाई यातायात प्रभावित, दस फ्लाइट्स हुई रद्द
Sun, 05 Jan 2025 01:33 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:33 PM IST
सार
श्रीनगर हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण रविवार को दस उड़ानें रद्द हो गई और हवाई यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
flight new
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को घने कोहरे के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हुआ और दस उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारियों के अनुसार, सुबह के समय हवाई अड्डे पर दृश्यता केवल 50 मीटर थी, जिससे हवाई यातायात पर असर पड़ा। सभी एयरलाइनों ने अपनी उड़ानें सुबह 10 बजे के बाद संचालित करने का निर्णय लिया।
हवाई अड्डे पर शनिवार को भी घने कोहरे ने उड़ान संचालन को प्रभावित किया था, जिसके कारण कई उड़ानें देरी से चलीं और कुछ उड़ानों को डायवर्ट किया गया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एक अधिकारी ने कहा कि दृश्यता में थोड़ी बहुत सुधार के बावजूद अब तक 10 उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं।